लाइव न्यूज़ :

Baghdad Protest: श्रीलंका के बाद इराकी प्रदर्शनकारियों ने किया संसद भवन पर कब्जा, सुरक्षाकर्मियों बस देखते ही रह गए

By आजाद खान | Updated: July 28, 2022 11:02 IST

खबरों के अनुसार, आक्रोशित सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन के साथ कई और भवनों में प्रवेश किया है जिसे सुरक्षाकर्मी जाने दिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका के बाद अब इराक में भी प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन पर कब्जा कर लिया है। बताया जा रहा है कि इराकी प्रदर्शनकारी पीएम उम्मीदवार का विरोध कर रहे है। इन में से ज्यादातर इराकी प्रदर्शनकारी शिया लीडर मुक्तदा अल सदर का समर्थक कर रहो है।

बगदाद:इराक में भी श्रीलंका की तरह विरोध-प्रदर्शन देखने को मिल रहे है और ऐसे में बुधवार को आक्रोशित सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन पर कब्जा कर लिया है। बताया जा रहा है कि इराकी पीएम पद के उम्मीदवार का विरोध कर रहे है, इसके विरोध प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन को कब्जे में लिया है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इराकी प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर वो लोग है जो शिया लीडर मुक्तदा अल सदर का समर्थक है। ये लोग ईरान समर्थित पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री के लिए पूर्व मंत्री और पूर्व प्रांतीय गवर्नर मोहम्मद शिया अल-सुदानी का विरोध कर रहे है। 

ऐसे में जानकारी के अनुसार, आक्रोशित सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन के साथ कई और भवनों में प्रवेश किया है जिसे सुरक्षाकर्मी जाने दिए थे। बताया जा रहा है कि जब प्रदर्शनकारी संसद भवन में दाखिल हुए थे, उस वक्त वहां कोई नहीं था और ऐसे में सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोका तक नहीं और उन्हें भवनों के अन्दर आने दिए। 

वॉटर कैनन से पुलिस ने रोकना चाहा था

आपको बता दें कि पुलिस सीमेंट की दीवार गिराने वाले प्रदर्शनकारियों को रोकना चाही लेकिन जब वह नहीं रूके तो उन पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने शिया नेता अल-सदर की तस्वीरें हाथ में लिए "अल-सुदानी, आउट!" के नारे भी लगाते हुए दिखाई दिए है। 

अल जजीरा के मुताबिक, पुलिस पहले मेन गेट पर तैनात थी और दीवार गिराने वाली भीड़ को पिछे खदेड़ रही थी, इस बीच ग्रीन जोन के दो प्रवेश द्वारों पर प्रदर्शनकारी जमा होने लगे और फिर उन लोगों ने सीमेंट की दीवार तोड़कर अन्दर आ गए। बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शनकारी के अलग-अलग शहरों से आए थे। 

इन प्रदर्शन के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है जिसमें लोग संसद भवन में घुसते हुए दिखाई दे रहे है। यही नहीं कुछ लोग टेबल-कुर्सियों पर भी चढ़ते हुए दिखाई दे रहे है। 

प्रधानमंत्री मुस्तफा ने लोगों की दी चेतावनी

प्रधानमंत्री मुस्तफा अल कदीमी ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे ग्रीन जोन को खाली कर दें। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि राज्य संस्थानों और विदेशी मिशनों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल हर संभव कोशिश करेंगे। ऐसे जल्द से जल्द ग्रीन जोन खाली करने के साथ शांति भी बनाए रखने की बात पीएम मुस्तफा ने की है। 

क्यों पीएम का नया चेहरा देखा जा रहा है

दरअसल, इराक के अक्टूबर 2021 के आम चुनाव में मौलवी अल-सदर के गुट को 73 सीटें मिली थी जिससे यह संसद में सबसे बड़ा गुट बन गया था। इसके बावजूद भी मौलवी अल-सदर राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी बहुमत जुटा नहीं पाए थे और वे फिर वह सरकार बनाने से पीछे हट गए थे। 

टॅग्स :इराकसंसदBaghdad
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकतंत्र को साहसी और जीवंत संसद चाहिए

भारतWomen’s Reservation Bill: नारी वंदन बिल... एक अधूरी उम्मीद

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

विश्व अधिक खबरें

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी