Lok Sabha Election 2024: जानिए लोकसभा चुनाव 2024 के बारे में कुछ खास बातें, इन तीन राज्यों में सिर्फ 1-1 संसदीय सीटें

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 6, 2024 01:13 PM2024-04-06T13:13:21+5:302024-04-06T13:14:23+5:30

लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से 49.7 करोड़ पुरुष, 47.1 करोड़ महिलाएं और 48 हजार ट्रांसजेंडर शामिल हैं। ऐसे मतदाताओं की संख्या 1.8 करोड़ है, जो पहली बार मतदान करेंगे और मतदाता सूची में 85 साल से अधिक उम्र के 82 लाख और सौ साल से अधिक उम्र के 2.18 लाख मतदाता शामिल हैं।

Lok Sabha Election 2024 how many seats in which state Result on 4th June | Lok Sabha Election 2024: जानिए लोकसभा चुनाव 2024 के बारे में कुछ खास बातें, इन तीन राज्यों में सिर्फ 1-1 संसदीय सीटें

(फाइल फोटो)

Highlightsचुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में होंगेलोकसभा में कुल सदस्य संख्या 543 हैलोकसभा की कुल 543 सदन सदस्यों में 524 सदस्य राज्यों से आएंगे हैं और 19 सदस्य केंद्रशासित प्रदेशों से

Lok Sabha Election 2024: भारतीय लोकतंत्र के महापर्व का ऐलान हो चुका है। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बार चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में होंगे और मतगणना चार जून को होगी। हम आपको लोकसभा चुनाव 2024 के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। साथ ही ये भी बताएंगे कि किस राज्य में कितनी संसदीय सीटें हैं।

कितने सदस्य

लोकसभा में कुल सदस्य संख्या 543 है। समाज के हर वर्ग को समुचित प्रतिनिधित्व मिले इसके लिए आरक्षण का भी प्रावधान है। इन 543 सीटों में 84 सीटें अनुसूचित जाति एवं 47 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। लोकसभा की कुल 543 सदन सदस्यों में 524 सदस्य राज्यों से आएंगे हैं और 19 सदस्य केंद्रशासित प्रदेशों से आएंगे हैं (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अब केंद्रशासित प्रदेश हैं)। 18 वर्ष की आयु पार कर चुका प्रत्येक भारतीय नागरिक मतदान करने का पात्र है। 

किस राज्य में कितनी सीटें

सदस्य संख्या के हिसाब से उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है। यहां से 80 सदस्य चुन के आते हैं। इसके बाद महाराष्ट्र से 48, पश्चिम बंगाल से 42, बिहार से 40 और तमिलनाडु से 39 सांसद आते हैं। सदस्य संख्या के हिसाब से ये 5 राज्य सबसे बड़े हैं। मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम में लोक सभा की सिर्फ 1-1 सीटें हैं।

आंध्र प्रदेश- 25
अरुणाचल प्रदेश-  2
असम- 14
बिहार-  40
छत्तीसगढ़- 11
गोवा- 2
गुजरात- 26
हरियाणा- 10
हिमाचल प्रदेश- 4
झारखंड- 14
कर्नाटक- 28
केरल- 20
मध्य प्रदेश- 29
महाराष्ट्र- 48
मणिपुर- 2
मेघालय- 2
मिजोरम- 1
नागालैंड- 1
ओडिसा- 21
पंजाब- 13
राजस्थान- 25
सिक्कम- 1
तमिलनाडु- 39
तेलंगाना- 17
त्रिपुरा- 2
उत्तर प्रदेश- 80
उत्तराखंड- 5
पश्चिम बंगाल- 42

केंद्र शासित प्रदेश

जम्मू-कश्मीर- 5
दिल्ली - 7
अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह - 1
चंडीगढ़ - 1
दादरा और नगर हवेली - 1
दमन और दीव - 1
लद्दाख - 1
लक्षद्वीप - 1
पुदुचेरी - 1

बता दें कि पहले चरण में 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर मतदान होगा। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीट पर मतदान होगा। सात मई को तीसरे चरण में, 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 94 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। चौथे चरण में 13 मई को 10 राज्यों के 96 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। पांचवें चरण में 20 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीट पर मतदान होगा। सातवें और अंतिम चरण में एक जून को आठ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीट पर मतदान होगा। 

लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से 49.7 करोड़ पुरुष, 47.1 करोड़ महिलाएं और 48 हजार ट्रांसजेंडर शामिल हैं। ऐसे मतदाताओं की संख्या 1.8 करोड़ है, जो पहली बार मतदान करेंगे और मतदाता सूची में 85 साल से अधिक उम्र के 82 लाख और सौ साल से अधिक उम्र के 2.18 लाख मतदाता शामिल हैं।  देशभर में मतदाता लिंगानुपात 948 है और 12 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। देश में 10.5 लाख से अधिक मतदान केंद्र होंगे और 55 लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल होगा। 

Web Title: Lok Sabha Election 2024 how many seats in which state Result on 4th June

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे