लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: समलैंगिक नाइटक्लब में बंदूकधारी युवक ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, 5 लोगों की हुई मौत-18 घायल, राष्ट्रपति जो बाइडन ने की कड़ी निंदा

By भाषा | Updated: November 21, 2022 08:06 IST

इस हादसे पर बोलते हुए राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है, ‘‘हमें पता है कि एलजीबीटीक्यू आई प्लस समुदाय को हाल के वर्षों में नफरत आधारित हिंसा का शिकार बनाया गया है। हमें उन असमानता को अवश्य ही हटाना होगा जिसकी वजह से एलजीबीटीक्यू आई प्लस के विरुद्ध हिंसा होती है, हमे नफरत को बर्दाश्त नहीं कर सकते।’’

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के एक समलैंगिक नाइटक्लब में बंदूकधारी युवक द्वारा अंधाधुंध गोलियां चलाई गई है। इस हादसे में पांच लोगों की हुई मौत, 18 अन्य घायल भी हुए है। ऐसे में इस हादसे को लेकर राष्ट्रपति जो बाइडन ने कड़ी निंदा भी की है।

वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका के कोलाराडो स्प्रिंग्स के एक समलैंगिक नाइटक्लब में 22 वर्षीय एक बंदूकधारी के हमले में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए हैं। बाद में इस बंदूकधारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी है। 

हमले के पीछे के कारण का नहीं मिला कोई पता

पुलिस प्रमुख एड्रियन वासक्यूज ने बताया कि शनिवार रात को हुई इस गोलीबारी के बाद ‘क्लब क्यू’ से दो आग्नेयास्त्र बरामद किए गए हैं। अल पासो काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटार्नी माइकल एलेन ने बताया कि जांचकर्ता अब भी यह पता करने में जुटे हैं कि इस हमले के पीछे क्या मंशा थी। 

उनके अनुसार जांचकर्ता यह भी देख रहे हैं कि इस घटना के सिलसिले में नफरत आधारित अपराध के तौर पर मुकदमा चलाया जाए या नहीं। पुलिस ने बंदूकधारी की पहचान एंडर्सन ली आल्ड्रिच के रूप में की है जो हिरासत में है और उसका भी इलाज किया जा रहा है, क्योंकि वह भी घायल हो गया था। 

इससे पहले भी ऐसे ही शख्स को पुलिस ने किया था गिरफ्तार- दावा

वर्ष 2021 में इसी नाम एवं इसी उम्र के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था क्योंकि उसकी मां ने पुलिस में रिपोर्ट की थी कि उसने देशी बम, हथियारों से हमले की धमकी दी थी। पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि क्या यह वही व्यक्ति है। पुलिस ने बस इतना कहा कि वह यह जांच कर ही है कि क्या संदिग्ध को पहले भी गिरफ्तार किया गया है। 

घटना को लेकर पुलिस प्रमुख ने क्या कहा

वासक्यूज ने बताया कि शनिवार रात 11 बजकर 57 मिनट पर क्लब क्यू में गोलीबारी की खबर मिली और आधी रात को अधिकारी वहां पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘‘ कम से कम दो साहसिक व्यक्तियों ने बंदूकधारी का सामना किया और उसे गोलीबारी करने से रोका। हम उनके शुक्रगुजार हैं।’’ 

अधिकारियों ने कहा कि 18 घायलों में कुछ की हालत गंभीर है तथा दो को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उनके अनुसार कुछ वहां से भागने के दौरान घायल हो गए थे। 

हादसे को लेकर क्या बोले राष्ट्रपति जो बाइडन 

राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि गोलीबारी के पीछे की मंशा अभी सामने नहीं आ पाई है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता है कि एलजीबीटीक्यू आई प्लस समुदाय को हाल के वर्षों में नफरत आधारित हिंसा का शिकार बनाया गया है। हमें उन असमानता को अवश्य ही हटाना होगा जिसकी वजह से एलजीबीटीक्यू आई प्लस के विरुद्ध हिंसा होती है, हमे नफरत को बर्दाश्त नहीं कर सकते।’’

टॅग्स :USAअमेरिकाजो बाइडनक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं