लाइव न्यूज़ :

Big News: उड़ान भरने के बाद नेपाली विमान का बीच रास्ते में ही टूटा संपर्क, 4 भारती 3 जापानी नागरिक समेत 22 यात्री है सवार, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: May 29, 2022 12:20 IST

इस पर अपडेट देते हुए मस्टैंग जिले के डीएसपी राम कुमार दानी एएनआई को बताते हुए कहा, "हम तलाशी अभियान के लिए इलाके में हेलीकॉप्टर तैनात कर रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्दे22 यात्रियों को लेकर जा रहे नेपाली विमान के संपर्क टूटने की बात सामने आई है।इसमें 4 भारतीय और 3 जापानी नागरिक के सवार होने की खबर सामने आ रही है।मुख्य जिला अधिकारी ने बताया कि विमान की तलाशी की जा रही है।

Nepali Tara Air 9 NAET Plane Lost Connection:  22 यात्रियों को लेकर जा रहे नेपाली विमान के संपर्क टूटने की खबर सामने आ रही है। इस विमान में कुल 22 लोग सवार थे जिसमें 4 भारतीय और 3 जापानी नागरिक भी शामिल है। विमान में चालक दल समेत बाकी नेपाली निवासी सवार है। बताया जा रहा है कि यह विमान सुबह  9:55 बजे उड़ान भरा जिसके बाद से उसका संपर्क टूट गया है। एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, तारा एयर के 9 NAET जुड़वां इंजन वाले विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी। इस खबर पर और जानकारी अभी आनी बाकी है। 

विमान के लिए सर्च ऑपरेशन जारी

इस पर बोलते हुए मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने एएनआई को बताया, "विमान को मस्टैंग जिले के जोमसोम के आसमान पर आखिरी बार देखा गया था और फिर उसे माउंट धौलागिरी की ओर मोड़ दिया गया था, जिसके बाद से वह संपर्क में नहीं आया है।" वहीं मस्टैंग जिले के डीएसपी राम कुमार दानी एएनआई को बताते हुए कहा, "हम तलाशी अभियान के लिए इलाके में हेलीकॉप्टर तैनात कर रहे हैं।"

क्या कहा नेपाली गृह मंत्रालय ने

तलाशी अभियान को लेकर नेपाली गृह मंत्रालय से भी बयान सामने आया है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फदींद्र मणि पोखरेल ने कहा, "गृह मंत्रालय ने लापता विमान की तलाशी के लिए मस्टैंग और पोखरा से दो निजी हेलीकॉप्टर को तैनात किए हैं। नेपाल सेना के हेलिकॉप्टर को भी तलाशी के लिए तैनात करने की तैयारी की जा रही है।"

टॅग्स :नेपालविमान दुर्घटनाभारतजापान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत