लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका, थाईलैंड के बाद अब इस देश में भी मिल सकती है भारतीयों को वीजा-फ्री एंट्री

By आकाश चौरसिया | Updated: November 20, 2023 17:59 IST

वहीं, जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन, इटली, स्पेन, डेनमार्क और फिनलैंड के नागरिक अभी वियतनाम में बिना विजा के यात्रा कर रहे हैं। साल 2023 के पहले दस महीने में वियतनाम में 10 मिलियन अंतरराष्ट्रीय पर्यटक ने यात्रा करने पहुंचे थे, जो कि पिछले साल यानी 2022 से 4.6 फीसदी ज्यादा हैं।

Open in App
ठळक मुद्देये देश भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री देने जा रहा हैदेश ने इसका आधार खराब स्थिति में मौजूदा पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए किया10 मिलियन भारतीयों को 2023 में इस देश में अब तक एंट्री मिल चुकी है

नई दिल्ली: वियतनाम अब उन देशों में शामिल हो सकता है, जहां भारतीय नागरिकों को वीजा फ्री एंट्री मिली है। वियतनामी समाचार एजेंसी वीएनएक्सप्रेस की मानें तो वियतनाम के पर्यावरण, खेल और पर्यटन  मंत्री नगुयन वान जुंग ने ये बात कही है कि शॉर्ट-टर्म के लिए भारतीयों और चीनी लोगों को वीजा से राहत देने जा रहे हैं। असल में ये कदम वियतनाम इसलिए उठा रहा है क्योंकि वो देश में मौजूदा खराब स्थिति में पर्यटन क्षेत्र की हालत को सुधारना चाहता है। 

वहीं, जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन, इटली, स्पेन, डेनमार्क और फिनलैंड के नागरिक अभी वियतनाम में बिना विजा के यात्रा कर रहे हैं। साल 2023 के पहले दस महीने में वियतनाम में 10 मिलियन अंतरराष्ट्रीय पर्यटक ने यात्रा करने पहुंचे थे, जो कि पिछले साल यानी 2022 से 4.6 फीसदी ज्यादा हैं। वहीं, विश्व भर में फैले कोविड-19 के प्रभाव के बाद वियतनाम में अब तक कुल 1 लाख 70 हजार भारतीय नागरिकों का स्वागत किया है। 

 भारतीयों के लिए वियतनाम में  फु क्वोक द्वीप, न्हा ट्रांग, दा नांग, हा लॉन्ग बे और होई एन जैसी जगह बेहद पसंदीदा रही हैं। इस साल के अगस्त में, वियतनाम ने सभी देशों को ई-विजा देना शुरू किया है। गौर करने वाली बात यह है कि यह वीजा अगले 90 दिनों तक वैध रहेगा और इसके जरिए विदेशी नागरिक कई तरह से एंट्री ले सकते हैं। 

अगर यह मुमकिन हुआ, तो वियतनाम श्रीलंका और बांग्लादेश के बाद तीसरा देश होगा, जो भारतीय नागरिकों वीजा-फ्री एंट्री देगा। अक्टूबर, 2023 में थाईलैंड सरकार ने मीडिया से कहा था कि भारत और ताइवान नागरिकों को वीजा-फ्री एंट्री दी जाएगी। थाईलैंड सरकार की मानें तो यह ऑफर 10 नवंबर से 10 मई 2024 तक रहेगा। 

टॅग्स :Vietnamजर्मनीजापानjapan
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो