लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: महिलाओं ने फिर तालिबान विरोधी नारों को किया बुलंद, बोलीं- "शिक्षा हमारा अधिकार है, स्कूलों को फिर से खोलो"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 29, 2022 20:25 IST

अफगानिस्तान में तालिबानी शासन की महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ राजधानी काबुल में कई महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और तालिबानी शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाओं ने "शिक्षा मेरा अधिकार है! स्कूलों को फिर से खोलें!" का नारा लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देकाबुल में तालिबानी शासन का विरोध करते हुए महिलाओं ने "रोटी, काम, आजादी" का नारा लगाया तालिबानी लड़ाकों के सामने महिलाओं ने कहा कि शिक्षा हमारा अधिकार है और इसे वापस करोअफगानिस्तान पर कब्जा के बाद तालिबान ने महिलाओं को सभी सामाजिक स्वतंत्रताओं से वंचित कर दिया है

काबुल:तालिबानी शासन द्वारा अफगान महिलाओं के प्रति लागू किये गये कठोर प्रतिबंधों के खिलाफ करीब दो दर्जन अफगान महिलाओं ने रविवार को देश की राजधानी में "रोटी, काम, आजादी" का नारा लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

अमेरिकी सेना के जाने के बाद बीते अगस्त में अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा करने के बाद तालिबानी शासन ने कट्टर इस्लामिक विचारधारा को लागू करते हुए अफगानी महिलाओं को सभी सामाजिक स्वतंत्रताओं से वंचित कर दिया है।

तालिबानी की इसी कठोर नीति के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने काबुल में "शिक्षा मेरा अधिकार है! स्कूलों को फिर से खोलें!" का नारा लगाया और प्रदर्शनकारी महिलाएं सार्वजनिक स्थानों पर पूरे शरीर को ढकने वाले तालिबानी फरमान का भी विरोध कर रही थीं।

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने काबुल में अपनी विरोध रैली को खत्म करने से पहले लगभग कुछ सौ मीटर तक तालिबानी लड़ाकों के समाने मार्च किया और जोरदार नारेबाजी की।

इस विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाली एक महिला जोलिया पारसी ने कहा, "हम महिलाओं पर हो रहे जुल्म के खिलाफ एक घोषणापत्र पढ़ना चाहते थे, लेकिन तालिबान हुक्मरानों ने हमें इसकी इजाजत नहीं दी।"

इसके अलावा उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि तालिबानी लड़ाकों ने कुछ लड़कियों के मोबाइल फोन भी छिनने का प्रयास किया जो हमारे विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो ले रही थीं।

मालूम हो कि तालिबान ने सत्ता पर कब्जा करने के बाद विश्व समुदाय को आश्वासन दिया ता कि वो अपने पहले कार्यकाल की तरह देश में कठोर इस्लामी शासन की बजाय एक नरम राजनैतिक और सामाजिक व्यवस्था को लागू करेंगे लेकिन अपने वादे से मुकरते हुए मौजूदा तालिबानी शासन ने पहले की तरह महिलाओं के खिलाफ कई कठोर प्रतिबंधों को जबरजस्ती लागू कर दिया है।

नये तालिबानी फरमान के तहत अब तक दसियों हज़ार लड़कियों को प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों से बाहर कर दिया गया है, जबकि कामकाजी महिलाओं को कई सरकारी नौकरियों में लौटने से रोक दिया गया है।

इसके अलावा तालिबानी शासन ने महिलाओं को देश में कहीं भी अकेले यात्रा करने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया गया है। नये फरमान के मुताबिक महिलाएं केवल केवल पुरुषों से साथ दिनों में पार्कों और बाजारों में जरूरी खरीदारी करने के लिए जा सकती हैं।

इसी महीने अफगानिस्तान में तालिबानी के सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदज़ादा ने कहा कि महिलाओं को घरेलू काम करने चाहिए और घर की दहलीज के पार उन्हें नहीं निकलना चाहिए।

इसके साथ ही हिबतुल्लाह अखुंदज़ादा ने कहा कि यदि महिलाओं को बहुत जरूरी काम से सार्वजनिक स्थानों पर जाना पड़े तो वे अपने पैरों से चेहरे तक खुद को पूरी तरह से ढंककर निकलें। 

टॅग्स :तालिबानTaliban Talibanअफगानिस्तानAfghanistan
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत