लाइव न्यूज़ :

विदेशी ताकतों के जाने के बाद अफगानिस्तान पर पूरी तरह से तालिबान का शासन, एटीएम के बाहर लोगों की दिखी लंबी कतार

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 1, 2021 13:24 IST

विदेशी ताकतों के चले जाने के बाद अफगानिस्तान में तालिबान के अधिग्रहण से लोगों में एक अलग खौफ है । अपने आने वाले कल और आज को लेकर लोगों के मन में तमाम संदेह और डर है ।

Open in App
ठळक मुद्देविदेशी ताकतों के जाने के बाद अफगानिस्तान में डर का माहौल एटीएम के बाहर दिखा लोगों का हुजूमअफगानिस्तानी पत्रकार ने कहा कि हमें पढ़ने और काम करने की आजादी चाहिए

काबुल  : विदेशी ताकतों के जाने के बाद अफगानिस्तान में पूरी तरह से तालिबान का शासन हो चुका है । 20 साल बाद फिर से तालिबान लौट आया है । एक तरफ जहां तालिबान समर्थकों में खुशी और उल्लास है , वहीं अन्य लोग डर और अनिश्चितता के साये में हैं कि अब उनका आगे क्या होगा । अमेरिकी सेना ने 30 अगस्त की रात 12 बजने से पहले काबुल हवाईअड्डे से आखिरी उड़ान भरी थी । 

तालिबान के शासन वाली पहली सुबह में लोगों में डर साफ देखा जा सकता  था । लोगों की लंबी कतार एटीएम के बाहर नजर आई । लोग यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि पैसों की कमी न हो और पर्याप्त संसाधन जुटाए जा सके । 

काबुल की एक युवा और निडर महिला पत्रकार ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि हमारा देश, शहर अब एक अनिश्चित भविष्य की ओर जा रहा है ।  उन्होंने कहा कि वह शाम को बाहर निकली और जैसे ही उन्होंने तालिबान लड़ाकों को देखा । वह वापस अपने घर की ओर जाने लगी ।

 मोसाकी ने कहा, 'मैं काबुल में हूं और इसलिए बोल रही हूं क्योंकि मैं नहीं चाहती कि मेरी आवाज बंद हो । हम अफगानिस्तान की महिलाएं अपने भविष्य से डरी हुई हैं । क्या हम पढ़ाई कर पाएंगे? क्या हमें काम करने दिया जाएगा?”

उन्होंने आगे कहा, "मुझे हिजाब  से कोई समस्या नहीं है। हम मुसलमान है लेकिन मैं आश्वासन चाहता हूं कि मुझे काम करने की अनुमति दी जाएगी । लड़कियों को पढ़ने की अनुमति दी जाएगी और इतने सालों तक जैसे हमें सारे अधिकार मिले हैं, उनका सम्मान किया जाएगा । 

हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर नजारा एकदम अलग था। तालिबान नेता जबीहुल्लाह मुजाहिद और अनस हक्कानी हवाई अड्डे पर तालिबान द्वारा कब्जा किए जाने के बाद दिखाई दिए। अब गोलियां युद्ध के लिए नहीं चलाई जा रही थी बल्कि जश्न के लिए चलाई जा रही थी । 

दूसरी ओर तालिबान यह भी दिखाने की कोशिश कर रहा है कि वह व्यावसायिकता में और तेजी लाना चाहता है । शिक्षा मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय दोनों ने अपने कर्मचारियों को जल्द से जल्द काम पर आने को कहा। महिलाओं को भी वापस जाने को कहा गया है । अफगानिस्तान में कोविड-19 के प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्यकर्मियों को काम पर वापस आना को कहा गया है जबकि स्कूल आदि नहीं खुलने के कारण कर्मचारियों को आने की इजाजत नहीं है, जिनमें कई महिलाएं शामिल हैं । 

आपको बताते दें कि अफगानिस्तान पर पूरी तरह से नियंत्रण करने से पहले ही तालिबान ने इंटरनेट , दूरसंचार और सभी संचार प्रणालियों पर अपना कब्जा जमा लिया था । तालिबान ने इंटनेट की सुविधा बंद कर दी है क्योंकि वह इससे असुरक्षित महसूस कर रहा था । अफगानिस्तान की पंजशीर घाटी सिर्फ तालिबान के नियंत्रण से बाहर है ।  

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?