लाइव न्यूज़ :

'मुंबई हमले' की तर्ज पर अफगानिस्तान की होटल में आतंकियों का हमला, 6 लोगों की मौत

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 21, 2018 19:23 IST

सुरक्षा बलों ने 41 विदेशियों सहित 151 लोगों और होटल कर्मियों को बचाया। मरने वालों में एक विदेशी महिला भी शामिल है।

Open in App

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक लग्जरी होटल में बंदूकधारी आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इस आतंकी हमले में एक विदेशी सहित छह लोगों मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने कार्रवाई शुरू की। करीब 12 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद सभी आतंकियों को मार गिराया गया। मामले की जानकारी देते हुए गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश बताया कि हमला खत्म हो गया है। इसमें पांच अफगानी और एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई है। सुरक्ष बलों ने 150 लोगों को को रेस्क्यू किया। इनमें 40 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

अफगानिस्तान गृह मंत्रालय की ओर से मिली सूचना के मुताबिक, हमले के खिलाफ चलाया गया अभियान खत्म हो चुका है। सभी चारों आतंकवादियों को मार गिराया गया है। इस हमले में छह नागरिकों की मौत हो गई और सात घायल हो गए हैं। सुरक्षा बलों ने 41 विदेशियों सहित 151 लोगों और होटल कर्मियों को बचाया। मरने वालों में एक विदेशी महिला भी शामिल है।

एक अधिकारी ने बताया कि, होटल के सभी कमरों की एक-एक कर तलाशी ली गई। होटल को पूरी तरह साफ कर दिया गया है और अभियान खत्म हो गया है। होटल में कोई भी आतंकवादी जिंदा नहीं बचा है। हालांकि अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी अब तक नहीं ली है।

टॅग्स :अफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत