लाइव न्यूज़ :

काबुल में आत्मघाती हमलावर ने शिया छात्रों को निशाना बनाया, 48 की मौत

By भाषा | Updated: August 16, 2018 01:17 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 67 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और अब तक 48 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

Open in App

काबुल, 16 अगस्त:अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज एक आत्मघाती बम हमलावर ने एक शिया बहुल इलाके में विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को निशाना बनाकर हमला किया। इस हमले में कम-से-कम 48 लोगों की मौत हो गयी और 67 लोग घायल हो गए।

इस हमले के लिए इस्लामिक स्टेट समूह को जिम्मेदार बताया जा रहा है। अफगानिस्तान के शिया समुदाय पर हाल में किया गया यह सबसे भीषण हमला है। विस्फोट के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मचने लगी और जान बचाते हुए लोग इधर-उधर दौड़ते देखे गए।

हालांकि अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस इलाके में 9 मई को भी हमला हुआ था, काबुल में आतंकी संगठन तालिबान लगातार शिक्षण संस्थानों तथा सैनिकों को अपना निशाना बना रहे हैं।

यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 67 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और अब तक 48 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

टॅग्स :अफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं