लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में कॉमेडियन की बर्बरता से हत्या के पहले का वीडियो आया सामने, तालिबान का इनकार

By विनीत कुमार | Updated: July 28, 2021 12:44 IST

अफगानिस्तान के एक कॉमेडियन की हत्या पिछले हफ्ते की गई थी। आरोप तालिबान पर हैं लेकिन वह इससे इनकार कर रहा है। वहीं, अब एक वीडियो सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान के कॉमेडियन नजर मोहम्मद की हत्या से पहले का वीडियो आया सामनेइसमें तालिबान के कथित लड़ाके कॉमेडियन को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैंनजर मोहम्मद की हत्या पिछले हफ्ते गुरुवार को उन्हें उनके घर से बाहर निकालकर की गई थी

अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान से वापसी और तालिबान के इस देश में बढ़ते वर्चस्व के बीच क्रूरता की कई तस्वीरें सामने आने लगी हैं। ताजा मामला अफगानिस्तान के एक कॉमेडियन नजर मोहम्मद (Nazar Mohammad) की हत्या का सामने आया है। नजर मोहम्मद अफगानिस्तान में खासा ज्वान के नाम से भी लोकप्रिय थे।

पूर्व में कांधार पुलिस में काम कर चुके नजर मोहम्मद की हत्या के बाद एक वीडियो सामने आया है जिसमें तालिनबान के कथित तौर पर लड़ाके उन्हें कार में बैठा कर थप्पड़ मार रहे हैं। साथ ही स्थानीय भाषा में आपस में कुछ बातें भी कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नजर मोहम्मद को पिछले गुरुवार रात उनके घर से बाहर निकाला गया और फिर अज्ञात बंदूकधारियों ने उन्हें मार डाला। रिपोर्ट्स के अनुसार कॉमेडियन को घर से बाहर निकालकर पहले पेड़ से बांधा गया और फिर गला काटकर उनकी हत्या की गई।

तालिबान कर रहा है हत्या से इनकार

नजर मोहम्मद के परिवार वालों का आरोप है कि तालिबान ने ये हमला किया और उन्हें मार डाला। हालांकि चरमपंथी संगठन ने इस घटना में शामिल होने से इनकार किया है।

बता दें कि इससे पहले एक भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दिकी की भी अफगानिस्तान में युद्ध क्षेत्र में हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। आरोप तालिबान पर लगे लेकिन उसने इससे इनकार किया था।

गौरतलब है कि तालिबान ये दावा कर रहा है कि अफगानिस्तान में उसने करीब 70 प्रतिशत इलाकों पर अपना कब्जा जमा लिया है। ऐसी भी रिपोर्ट्स आई हैं कि ईद के बाद अब तालिबान ने अपना हमला और तेज कर दिया है। इस बीच प्रभावित युद्ध वाले इलाकों से लगातार लोगों के भागने और रिफ्यूजी कैंप आदि में जाने की खबरें भी लगातार आ रही हैं।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?