लाइव न्यूज़ :

ईरान में जल संकट के खिलाफ प्रदर्शन में एक पुलिस अधिकारी की मौत

By भाषा | Updated: July 21, 2021 13:42 IST

Open in App

दुबई, 21 जुलाई (एपी) ईरान के अशांत दक्षिणपश्चिम क्षेत्र में पानी की कमी को लेकर चल रहे प्रदर्शनों के बीच हिंसा में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गयी। सरकारी मीडिया में बुधवार को यह जानकारी दी।

इसके साथ ही हिंसा में अब तक कम से कम दो लोग मारे जा चुके हैं। सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए की खबर के मुताबिक, माहशर शहर में गोलीबारी में एक अधिकारी मारा गया और एक अन्य को पैर में गोली लगी है।

खबर में मौत के लिए ‘‘दंगाइयों’’ को जिम्मेदार ठहराया गया। प्रदर्शनों में एक अन्य व्यक्ति भी मारा गया है। ईरान ने सुरक्षाबलों की भारी कार्रवाई के बीच हुई मौतों के लिए पहले भी प्रदर्शनकारियों को जिम्मेदार ठहराया है।

ईरान के तेल संपन्न खुजेस्तान प्रांत में लगातार छह दिनों से प्रदर्शन हो रहे हैं। यह प्रांत जातीय अरब नागरिकों का गढ़ है जो ईरान के शिया धर्मतंत्र द्वारा भेदभाव की शिकायत करते हैं।

पानी की कमी को लेकर पहले भी ईरान में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर चुके हैं। देश में कई हफ्तों से पानी की कमी है जिसे प्राधिकारियों ने गंभीर सूखा बताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला