लाइव न्यूज़ :

9/11 Attack: 20 साल पहले आतंकियों ने World Trade Center को कैसे बनाया था निशाना, पढ़ें पूरी कहानी

By उस्मान | Updated: September 11, 2021 09:09 IST

इस आतंकी हमले में करीब तीन हजार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी

Open in App
ठळक मुद्देइस आतंकी हमले में करीब तीन हजार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थीआतंकी हमले में सैकड़ों पुलिस अफसर और फायरफाइटर्स भी मारे गए थेवर्ल्ड ट्रेड सेंटर से अलग-अलग तरह का करीब 18 लाख टन मलबा निकला गया था

अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड हमले का नाम जहन में आते ही आतंकी की कई तस्वीरें सामने आ जाती है। आतंकियों ने 20 साल पहले 11 सितंबर को अमेरिका में एक ऐसी आतंकी घटना को अंजाम दिया था जिसकी तस्वीरें देख हर कोई सहम उठा था।

11 सितंबर, 2001 को हुआ ये आतंकी हमला दुनिया के सबसे बड़े आतंकी हमलों में से एक है। इस आतंकी हमले में करीब तीन हजार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आतंकी हमले में सैकड़ों पुलिस अफसर और फायरफाइटर्स भी मारे गए थे।

इतना ही नहीं इस आतंकी हमले में मारे गए लोगों में दुनिया भर के कुल 77 देशों के लोग शामिल थे। आतंकियो ने 11 सितंबर 2001 को दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में शुमार वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को प्लेन हाई जैक कर निशाना बनाया था और पलभर में देखते ही देखते गगनचुंबी वर्ल्ड ट्रेड टॉवर राख के ढेर में तबदील होकर जमींदोज हो चुका था

रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी संगठन अलकायदा के आतंकियों ने 4 पैसेंजर एयरक्राफ्ट हाइजैक किए थे। इनमें से दो विमानों से आतंकियों ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, न्यूयॉर्क शहर के ट्विन टावर्स की सीधी टक्कर मारी गई थी।

इस सबसे खतरनाक माने जाने वाले आतंकी हमले में यहां काम करने वाले हजारों लोगो की मौत हो गई थी। इतना ही नहीं विमान में सवार पैसेंजरों की भी दर्दनाक मौत हो गई थी।

आतंकियों ने तीसरा विमान से वॉशिंगटन डी.सी। के बाहर पेंटागन और चौथे विमान को पेंसिलवेनिया के खेतों में गिराया था। इस हमले में दुनिया के सबसे कुख्यात आतंकी संगठन अलकायदा के 19 आतंकी शामिल थे।

इस आतंकी हमले ने दुनियाभर के तमाम देशों को हिला कर रख दिया था। इस घटना के बाद तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने इसे अमेरिकी इतिहास का सबसे काला दिन करार दिया था।

इस आतंकी हमले से अमेरिका को न सिर्फ जान-माल की हानि हुई थी बल्की आर्थिक स्तर पर उसे बड़ा नुकसान झेलना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से अलग-अलग तरह का करीब 18 लाख टन मलबा निकला गया था। इस मलबे को हटाने में अमेरिका को नौ महीनों का समय लग गया था।

अमेरिका ने इस खौफनाक आतंकी हमले का बदला दुनिया के सबसे कुख्यात आतंकी और अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन को मारकर लिया था। अमेरिका ने हमले के करीब 10 साल बाद दो मई 2011 को पाकिस्तान के ऐबटाबाद में घुसकर आतंकी ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था।

टॅग्स :World Trade Centerअफगानिस्तानतालिबानAfghanistanTaliban
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद कौन?, उपराष्ट्रपति वेंस या विदेश मंत्री रुबियो, व्हाइट हाउस डिनर में लोगों ने दी राय?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं