लाइव न्यूज़ :

वर्ष के अंत तक कोविड—19 के टीके की चार करोड़ खुराक उपलब्ध होंगी : व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: November 21, 2020 09:26 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 21 नवंबर ट्रम्प प्रशासन पूरे देश में कोविड—19 का टीका वि​तरित करने की योजना के साथ तैयार है और उसे अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन से इसके आवश्यक आपतकालीन इस्तेमाल का अधिकार मिलने का इंतजार है । व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को इसके बारे में जानकारी दी ।

व्हाइट हाउस ने कहा है कि इस साल के अंत तक इस टीके की चार करोड़ खुराकें उपलब्ध होंगी ।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायली मेकनैनी ने यहां संवाददाताओं को बताया, ''जहां तक टीके का सवाल है तो, हमारा मानना है कि इस साल के अंत तक इसकी चार करोड़ खुराक उपलब्ध होंगी। यह असाधारण है। ''

उन्होंने कहा, ''यह केवल राष्ट्रपति की वजह से ही संभव हो सका है, जिन्होंने उसी समय कहा था कि 'मैं टीका ला रहा हूं, मैं कुछ नया करने जा रहा हूं । मैं इसका निर्माण करने जा रहा हूं ।' इससे कई अमेरिकियों की जान बचाने में सफलता मिलेगी । राष्ट्रपति ट्रम्प का और उनके इस महान कार्य का शुक्रिया ।''

मेकनैनी ने कहा कि हाल के दिनों में फाइजर एवं मॉडर्ना ने अपने टीके के विकास की उच्च सफलता के परिणाम के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि दोनों 90 प्रतिशत से अधिक प्रभावी है ।

उन्होंने कहा, ''हम जानते हैं कि मॉडर्ना 94.5 फीसदी प्रभावी है और और फाइजर 95 प्रतिशत।''

इस साल जुलाई में ट्रम्प प्रशासन ने ‘ऑपरेशन व्रेप स्पीड’ के तहत फाइजर को कोविड टीके के निर्माण एवं वितरण के लिये 1.95 अरब डालर देने पर सह​मति जतायी थी और अमेरिकियों को मुफ्त में यह टीका देने के लिये कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत