लाइव न्यूज़ :

पेशावर में पाकिस्तान विरोधी नारे लगाने के लिए 31 अफगान शरणार्थी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 19, 2021 08:34 IST

Open in App

पेशावर में बुधवार देर रात कथित तौर पर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाने और सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने के लिए 31 अफगान शरणार्थियों को गिरफ्तार किया गया। टाउन पुलिस थाने में दर्ज एक प्राथमिकी के अनुसार, कुछ अफगान शरणार्थियों ने अफगानिस्तान में तालिबानी शासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हयाताबाद के बाब-ए-पेशावर में विश्वविद्यालय की मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर दिया। उन्होंने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। पुलिस भीड़ को खदेड़ने के लिए प्रदर्शन स्थल पहुंची लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उन पर पथराव कर दिया और इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आठ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्ताार किया गया है। विश्वविद्यालय सड़क पर एक अन्य प्रदर्शन में शामिल 23 अफगान शरणार्थियों को भी गिरफ्तार किया गया। प्राथमिकी के अनुसार उन पर प्रांत में नस्ल, जातीयता और संस्कृति के आधार पर नफरत फैलाने का आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत