लाइव न्यूज़ :

बगदाद के बाजार में सड़क किनारे बम विस्फोट में 30 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 20, 2021 08:46 IST

Open in App

बगदाद, 20 जुलाई (एपी) बगदाद के एक उपनगर को निशाना बनाकर भीड़-भाड़ वाले एक बाजार में सड़क किनारे किए गए बम विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इराकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इराक की सेना ने बताया कि हमला सद्र शहर में वहईलात बाजार में सोमवार को हुआ। दो चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं और कई लोग घायल हुए हैं। यह धमाका ईद-उल-अजहा की छुट्टी से एक दिन पहले हुआ है, जब बाजारों में उपहार और सामान खरीदने के लिए खरीदारों की भीड़ रहती है।

हालांकि अब तक किसी भी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पूर्व में इस्लामिक स्टेट संगठन इस तरह के हमलों की जिम्मेदारी ले चुका है।

सेना के बयान के अनुसार, इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी ने बाजार की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार संघीय पुलिस रेजिमेंट के कमांडर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सेना ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

इस साल यह तीसरी बार है जब पूर्वी बगदाद से सटे घनी आबादी वाले इलाके में बाजार को बम से निशाना बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!