लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: तालिबान ठिकाने पर बड़ा हवाई हमला, 26 आतंकी हुए ढेर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 1, 2018 17:15 IST

यह हवाई हमला तालिबाना और उसे जुड़े कई आतंकी संगठनाों के खिलाफ जारी अभियानों का हिस्सा था।

Open in App

अफगानिस्‍तान के दक्षिण-पूर्व गजनी प्रांत में तालिबान पर किए गए हवाई हमले में 26 आतंकी मारे गए हैं। खामा प्रेस के मुताबिक प्रांतीय गर्वनर प्रवक्‍ता मोहम्‍मद आरिफ नूरी ने मौत के आंकड़े की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस हवाई हमले में 20 से अधिक आंतकी घायल हुए हैं। लेकिन अभी तक तालिबान की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।  गजनी देश के दक्षिण-पूर्व हिस्‍से में हिंसाग्रस्‍त प्रांतों में शामिल है।

यह हवाई हमला तालिबाना और उसे जुड़े कई आतंकी संगठनाों के खिलाफ जारी अभियानों का हिस्सा था। बता दें कि अफगानिस्‍तान में आतंकियों का अड्डा पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। आतंकी गतिविधियों और आए दिन हो रहे हमलों की वजह से पिछले काफी समय से अफगानिस्‍तान में युद्ध जैसे हालात हो गए हैं। 

अफगानिस्‍तान में आतंकी गतिविधियों को लेकर पड़ोसी देश पाकिस्‍तान भी पूरी दुनिया खास तौर से अमेरिका, भारत के निशाने पर है। पाकिस्तान पर कई बार उस पर आतंकियों को पनाह देने और प्रशिक्षित करने के आरोप लगाए जा चुके हैं। हाल ही में  'स्‍टेट ऑफ यूनियन एड्रेस' में भी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने अफगानिस्‍तान के बारे में कहा था कि जब तक आइएसआइएस को पूरी तरह खत्म नहीं कर देते, तब तक आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक स्तर पर लड़ाई जारी रहेगी। 

टॅग्स :अफगानिस्तानआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

भारतकश्मीर आने वाले पर्यटकों को ‘आपरेशन सिंदूर’ की सालगिरह पर गर्व और आत्मविश्वास की भावना

भारतOperation Sindoor's first anniversary: पीड़ितों के परिवार बोले- 'जब तक पूरी तरह से सुरक्षा और न्याय का एहसास नहीं होता, तब तक यह शांति अधूरी ही मानी जाएगी'

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं