लाइव न्यूज़ :

चीन समेत 15 देशों ने दुनिया के सबसे बड़े मुक्त व्यापार समझौते पर किए हस्ताक्षर, जानें भारत इसमें क्यों नहीं हुआ शामिल

By अनुराग आनंद | Updated: November 16, 2020 09:09 IST

आरसीईपी में 10 आसियान देशों के अलावा चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफू ने कहा कि आरसीईपी संगठन दुनिया भर में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (मुक्त व्यापार एग्रीमेंट) को बढ़ावा देगा।इस ग्रुप में भारत (इंडिया) यदि चाहेगा तो बाद में आसानी से शामिल हो सकता है।

नई दिल्ली: चीन ने व्यापार को बढ़ाने के लिए करीब 15 देशों के साथ मिलकर एक समझौता किया है। एशिया प्रशांत क्षेत्र के 15 देशों ने दुनिया की सबसे बड़ी मुक्त व्यापार संधि माने जाने वाले क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (आरसीईपी) पर हस्ताक्षर किए हैं। 

एबीसी न्यूज की मानें तो 10 आसियान देशों के अलावा इसमें चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं। चीन का सस्ता सामान देश में आने की चिंता के मद्धेनजर भारत पिछले साल इसमें शामिल नहीं हुआ था। 

इस ग्रुप में भारत (इंडिया) यदि चाहेगा तो बाद में आसानी से शामिल हो सकता है। रिपोर्ट की मानें तो ऑनलाइन बैठक में साइन कर करीब 10 आसियान देशों के प्रतिनिधी ने हस्ताक्षर किए हैं।  

इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाले मेजबान देश वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फू ने कहा कि मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि आठ साल की कड़ी मेहनत के बाद, आज हम आरसीईपी वार्ता को आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर करने के लिए एक निष्कर्ष पर ले आए हैं।

फू ने कहा कि आरसीईपी संगठन दुनिया भर में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (मुक्त व्यापार एग्रीमेंट) को बढ़ावा देगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद आसियान के प्रतिनिधी देश दुनिया भर के व्यापार और सप्लाई चैन को बेहतर करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

इस समझौते से सदस्य देशों के बीच व्यापार पर पहले से कम टैरिफ लगेगा। मिल रही जानकारी के मुताबिक, आरसीईपी समझौता 11 देशों के ट्रांस-पैसिफिक व्यापार सौदे की तुलना में व्यापक है। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पद ग्रहण करने के तुरंत बाद ट्रांस-पैसिफिक व्यापार सौदे से खुद को बाहर खींच लिया है। इसके बाद से ही यह संस्था एक बड़ी आर्थिक संगठन के तौर पर सामने आया है। 

टॅग्स :चीनइंडियाऑस्ट्रेलियाजापान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला