लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 4, 2021 16:35 IST

Open in App

होल्टविले (कैलिफोर्निया), चार मार्च (एपी) अमेरिका में एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें प्रवासी शामिल थे ।

ये प्रवासी मैक्सिको के साथ सटी सीमा पर लगी बाड़ के एक हिस्से को तस्करों द्वारा काटकर बनाए गए रास्ते से कैलिफोर्निया में घुसे थे । आव्रजन अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बॉर्डर पेट्रोल के एल सेंट्रो सेक्टर के प्रमुख ग्रेगरी बोविनो ने कहा कि निगरानी के लिए लगाए गए कैमरे से लिए गए वीडियो में मंगलवार तड़के फोर्ड एक्सपीडिशन और शेवरले सबअर्बन कार दिखी हैं। वीडियो को सार्वजनिक नहीं किया गया है क्योंकि यह जांच का हिस्सा है।

सबअर्बन कार में 19 लोग सवार थे, जिसमें अमेरिका में प्रवेश करने के बाद अज्ञात कारणों से आग लग गई। सभी लोग उसमें से उतर गए और उन्हें बॉर्डर पेट्रोल एजेंटों ने हिरासत में ले लिया।

कुछ ही देर बाद 25 लोगों से भरी एक एक्सपीडिशन कार आती दिखी, जिसे एक ट्रैक्टर-ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में मारे गए 13 लोगों में से 10 की पहचान मैक्सिकन नागरिकों के रूप में की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत