लाइव न्यूज़ :

काबुल में मस्जिद में विस्फोट में 12 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 14, 2021 17:07 IST

Open in App

काबुल, 14 मई (एपी) उत्तरी काबुल में जुमे की नमाज के समय एक मस्जिद में हुए विस्फोट में 12 नमाजियों की मौत हो गई।

काबुल पुलिस के प्रवक्ता फर्दवस फरामर्ज ने बताया कि मस्जिद के इमाम मुफ्ती नईमन की भी हमले में मौत हो गई। वहीं, 15 अन्य लोग घायल हुए हैं।

फरामर्ज ने बताया कि नमाज शुरू होते ही धमाका हो गया। अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन प्राथमिक जांच से प्रतीत होता है कि शायद इमाम को निशाना बनाकर हमला किया गया था।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में तीन शव मस्जिद में खून से लथपथ नजर आ रहे हैं, जिसमें एक नाबालिग भी है।

यह विस्फोट ऐसे वक्त हुआ है जब तालिबान और अफगानिस्तान सरकार ने ईद-उल-फितर के मद्देनजर तीन दिन के संघर्षविराम की घोषणा कर रखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें