लाइव न्यूज़ :

Zomato: 1800 सेकंड में लखनऊ का 'गलौटी कबाब' गुरुग्राम डिलीवर, साकेत कोर्ट पहुंचा मामला

By धीरज मिश्रा | Updated: February 12, 2024 11:46 IST

Zomato: लखनऊ के गलौटी कबाब का ऑर्डर मिलते ही जोमैटो ने इसे महज 30 मिनट यानि की 1800 सेकंड में पूरा कर दिया। जल्दी खाना पहुंचाने के चक्कर में अब जोमैटो कटघरे में है।

Open in App
ठळक मुद्देगलौटी कबाब गुरुग्राम महज 30 मिनट में डिलीवर जोमैटो के खिलाफ साकेत कोर्ट पहुंचा मामला जोमैटो को बताना होगा, कैसे 30 मिनट में फ्रेश खाना पहुंचाया

Zomato: लखनऊ के गलौटी कबाब का ऑर्डर मिलते ही जोमैटो ने इसे महज 30 मिनट यानि की 1800 सेकंड में पूरा कर दिया। जल्दी खाना पहुंचाने के चक्कर में अब जोमैटो कटघरे में है। दरअसल, गुरुग्राम में रहने वाले एक शख्स ने जोमैटो से चार अलग अलग ऑर्डर किए। इस शख्स ने इन चार ऑर्डर में एक ऑर्डर लखनऊ के गलौटी कबाब' का भी किया।

शख्स को हैरानी इस बात की तब हुई जब लखनऊ का गलौटी कबाब उसके घर पर जोमैटो महज 30 मिनट में लेकर पहुंच गया। द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, 24 वर्षीय सौरव ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में इसके खिलाफ केस ठोक दिया है। शख्स का कहना है कि उसने जोमैटो लीजेंड्स सेवा का उपयोग करते हुए चार व्यंजन ऑर्डर किए।

तीन व्यंजन दिल्ली की दुकानों से थे, और एक लखनऊ से था। दिल्ली के जामा मस्जिद से चिकन कबाब रोल, कैलाश कॉलोनी से ट्रिपल चॉकलेट चीज़केक, जंगपुरा से एक शाकाहारी सैंडविच और लखनऊ से गलौटी कबाब ऑर्डर था। 

जोमेटो लीजेंड्स है क्या

जोमेटो की ओर से कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, बेंगलुरु, मथुरा, चेन्नई, आगरा जैसे शहरों से गर्म खाना पहुंचाने का दावा किया जाता है। लेकिन, जोमैटो पर जिस शख्स ने केस ठोका है, उसे यह लगा है कि गुरुग्राम से लखनऊ की दूरी 500 किलोमीटर है तो वहां का कबाब महज 30 मिनट में कैसे डिलीवर हुआ।

क्या यह लखनऊ में कबाब बनाया गया। क्या पहले से ही कबाब मंगवाया गया था। और बासी कबाब डिलीवर किया गया। या फिर लखनऊ के नाम पर आस-पास के रेस्टोरेंट से कबाब लेकर डिलीवर किया गया।

जोमैटो का साबित करना होगा कैसे पहुंचाया कबाब

जोमैटो को अब यह साबित करना होगा कि उसने महज 30 मिनट में लखनऊ से गुरुग्राम फ्रेश कबाब कैसे पहुंचाया। वहीं, केस करने वाले शख्स ने कोर्ट से कहा है कि जब तक जवाब नहीं मिल जाता। जोमेटो को लीजेंड्स सर्विस रोका जाए।

टॅग्स :जोमैटोलखनऊगुरुग्रामदिल्लीभोजनFood Processing Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा