लाइव न्यूज़ :

Viral Video: एक जेबरा अपने दोस्त को बचाने के लिए एक शेरनी से भिड़ गया! फिर जो हुआ वो हैरान कर देगा

By विनीत कुमार | Updated: August 24, 2020 11:49 IST

एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक जेबरा दूसरे जेबरा को बचाने के लिए शेरनी से भिड़ जाता है। ये बेहद साहस वाला काम था लेकिन दोनों मिलकर आखिरकार शेर को नाकाम करने में सफल हो जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजेबरा ने बचाई अपने दोस्त की जान, मुश्किल हालात में भी शेरनी से भिड़ गया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो, यूजर्स भी दे रहे हैं अलग-अलग रिएक्शन

जंगल में सबसे खूंखार जानवरों में से शेर को गिना जाता है। शेर और शेरनी को देखने को रोमांच भी बेहद खास ही होता है। उसके शिकार करने की शैली, दहाड़ ये सबकुछ उसकी पहचान है।

जंगल में शेरों को घूमते देखना एक अलग अहसास है लेकिन क्या आपको पता है कि इस जंगल में भी कई बार इस शक्तिशाली जानवर को मुंह की खानी पड़ती है। कई बार तो हिरण और जेबरा जैसे बेहद कमजोर जानवर भी उसे मजा चखा देते हैं। ऐसा ही कुछ इस वायरल वीडियो में भी है।

जानवरों में भी संकट के समय एक-दूसरे के साथ खड़ा रहने जैसी बातों का अहसास होता है, ये वीडियो ये भी साबित करता है। दरअसल, इन दिनों एक वीडियो वायरल है जिसमें एक जेबरा शेरनी के चंगुल में फंस जाता है। वीडियो देखने पर ऐसा लगता है कि अब उसकी जान बचनी मुश्किल है। हालांकि, तभी चमत्कार होता है।

एक और जेबड़ा वहां आ जाता है और साथी जेबरा को बचा ले जाता है। इस दौरान वो जिस तरह की कोशिश अपने साथी को बचाने के लिए करता है वो देखने लायक है। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए राज शेखर सिंह ने लिखा है, आपके जीवन के सबसे खराब दौर में कम से कम एक शख्स की बस जरूरत होती है जो आपके साथ खड़ा रहे और कहे, 'चिंता मत करो मैं हूं।'

इस 23 सेकेंड के वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'दोस्त कोई ऐसा मिल जाए तो बात ही क्या हो।'

वहीं एक और यूजर ने लिखा, क्या गंभीर रिश्ता है। इन दोनों जानवरों के लिए शाबाशी जो गजब का साहस दिखा रहे हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल