लाइव न्यूज़ :

यूट्यूबर ने भारत के बारे में पूछा पाकिस्तान के 11 साल के बच्चे से सवाल, फिर क्या आया जवाब, देखिए

By विनीत कुमार | Updated: January 8, 2021 13:41 IST

यूट्यूबर कार्ल रॉक पाकिस्तान के लाहौर में 11 साल के एक बच्चे से मिले और उससे भारत के बारे में पूछा। भारत को लेकर 11 साल के बच्चे ने जो जवाब दिया, उसे काफी पसंद किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देयूट्यूबर कार्ल रॉक न्यूजीलैंड से हैं लेकिन अब कुछ सालों से भारत में रहते हैं और ट्रैवल ब्लॉगिंग करते हैं2013 में पहली बार भारत आए थे कार्ल रॉक, इसके बाद यहां की संस्कृति, लोगों और खानों के मुरीद होकर यहीं बस गएइन दिनों पाकिस्तान की यात्रा के उनके वीडियो इंटरनेट पर खूब देखे जा रहे हैं

भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में ट्रैवेल ब्लॉगिंग के लिए मशहूर यूट्यूबर कार्ल रॉक का एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है। वीडियो पाकिस्तान से है। कार्ल रॉक इन दिनों कई ऐसे हिस्सों में घूम रहे हैं जो विभाजन से पहले भारत का हिस्सा था।

इसी क्रम में कार्ल रॉक पाकिस्तान में हैं जहां वे लाहौर में 11 साल के एक बच्चे जाकियास से मिले। ये बच्चा कार्ल रॉक के यूट्यूब चैनल का सब्सक्राइबर भी है। ऐसे में रॉक ने बच्चे से बात की और भारत के बारे में भी सवाल पूछे।

रॉक लाहौर में रोड के किनारे एक ढाबे पर इस बच्चे से मिले और उसके साथ खाना खाया और दोनों के बीच भारत-पाकिस्तान पर बातें भी हुईं। बता दें कि रॉक भारत में रहते हैं और उन्होंने एक भारतीय महिला से शादी भी की है। भारत और पाकिस्तान पर जब बात हुई तो जाकियास ने बताया कि इंटरनेट के माध्यम से उसके भारत में कई दोस्त हैं। देखें वीडियो..

गौरतलब है कि रॉक मूल रूप से न्यूजीलैंड के हैं और 2013 में पहली बार भारत आए थे। इसके बाद से ही वे भारत की संस्कृति, लोगों और खानों के मुरीद हो गए और यहीं बस गए। उन्होंने एक भारतीय महिला से शादी भी की और दिल्ली में रहते हैं।

भारत में रहने के रॉक ने जो अनुभव किया, उससे उत्साहित होकर उन्होंने यूट्यूब पर अपनी यात्रा का विवरण देना शुरू किया। उनका चैनल विदेश से भारत आने वाले पर्यटकों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। इसकी मदद से वे ये जान पाते हैं भारत में आकर उन्हें क्या कुछ नजर आएगा और क्या कुछ देखना चाहिए।

रॉक अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर सड़क किनारे रेड़ी लगाने वाले दुकानदारों के साथ हिंदी में बात करते नजर आ जाते हैं। साथ ही अपने वीडियो में कभी वे टपरी की चाय का आनंद लेते तो कभी देश के अलग-अलग हिस्सों में घूमते नजर आते हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानयू ट्यूबयुट्यूब वीडियोभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी