लाइव न्यूज़ :

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस महिला के साथ तस्वीर शेयर कर फिर क्यों कर दी डिलीट?

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 1, 2019 12:42 IST

नीरा राडिया कारपोरेट घरानों से जुड़ी हुई हैं। नीरा राडिया देश के कई बड़े कारपोरेट घरानों के लिए लॉबिंग फर्म चलाती रहीं हैं। 2016 से वह में हेल्थ सेक्टर में काम कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे भारतीय मूल की नीरा शर्मा का जन्म केन्या में हुआ है। उनके पति का नाम जनक राडिया है।  योगी आदित्यनाथ के फीता काटने की तस्वीर मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमो) ने शेयर की थी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कारपोरेट घरानों से जुड़ीं नीरा राडिया के साथ तस्वीर को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सीएम योगी  रविवार(29 सितंबर) को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में  मोबाइल अस्पताल का उद्घाटन करने गए थे। यह अस्पताल नयति हेल्थ केयर नामक संस्था चलाएगी। इस संस्था की डायरेक्टर हैं नीरा राडिया। इसी वजह से उद्घाटन समारोह में नीरा राडिया भी सीएम योगी के साथ दिखीं। योगी आदित्यनाथ के फीता काटने की तस्वीर मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमो) ने शेयर की थी। लेकिन कुछ घंटे बाद ही इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया। 

क्या था ट्वीट में 

मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा था, मुख्यमंत्री ने नयति हेल्थ केयर द्वारा संचालित (मोबाइल अस्पताल)  काशी विश्वनाथ आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।"

तस्वीर में राडिया और सीएम योगी साथ थे। लेकिन तब-तक इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया था। हालांकि थोड़ी देर बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने फिर से ट्वीट किया। इस बार तस्वीर में सीएम योगी अकेले फीता काटते हुए दिखे थे। 

दूसरी फोटो को शेयर करते हुए लिखा गया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नयति हेल्थ केयर द्वारा संचालित (मोबाइल अस्पताल) काशी विश्वनाथ आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।

कौन हैं नीरा राडिया?

नीरा राडिया कारपोरेट घरानों से जुड़ी हुई हैं। इनका देश के बड़े नेताओं के साथ भी उठना-बैठना है। नीरा राडिया देश के कई बड़े कारपोरेट घरानों के लिए लॉबिंग फर्म चलाती रहीं हैं। 2016 से वह में हेल्थ सेक्टर में काम कर रही हैं। भारतीय मूल की नीरा शर्मा का जन्म केन्या में हुआ है। उनके पति का नाम जनक राडिया है। 

नीरा राडिया चर्चा में तब आई, जब 2009 में आयकर विभाग ने किसी मामले में उनका फोन टेप किया था। फोन टैप के बाद पता चला था कि वह देश के कई बड़े नेताओं और पत्रकारों से बात करती हैं।

फोन टेप में  टू जी स्पेक्ट्रम, कैबिनेट फेरबदल जैसे मामलों की बातें थे। गृह मंत्रालय से मिले आदेश के बाद ये फोन टैपिंग की गयी थी, जिसके बाद टूजी स्पेक्ट्रम का मामला सामने आया था।  

टॅग्स :योगी आदित्यनाथवाराणसीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'