लाइव न्यूज़ :

Man Ki Baat@100: पीएम मोदी के मन की बात कॉन्क्लेव में बतौर स्पेशल गेस्ट शामिल हुई थी महिला, अचानक हुई प्रसव पीड़ा और फिर....

By आजाद खान | Updated: April 29, 2023 10:07 IST

बता दें कि जिस महिला ने पीएम मोदी के मन की बात कॉन्क्लेव में एक बच्चे को जन्म दिया है। उस महिला के संबंध में पीएम मोदी ने पहले ही अपने कार्यक्रम में उसका जिक्र किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के मन की बात कॉन्क्लेव में एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। कॉन्क्लेव में महिला को प्रसव पीड़ा हुई थी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। इस दौरान महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है।

नई दिल्ली: पीएम मोदी के मासिक रेडियो संबोधन कार्यक्रम मन की बात का 100वां एपिसोड कल यानी रविवार को प्रसारित होने वाला है। ऐसे में इस कार्यक्रम की सफलता का जश्न मनाने के लिए एक कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में कई बड़े नेताओं के साथ कुछ खास लोगों को भी बुलाया गया था। 

इन्हीं कुछ खास लोगों में यूपी की पूनम देवी भी शामिल थी जिनका जिक्र पीएम मोदी ने भी किया था। ऐसे में इस कार्यक्रम में शामिल होने वाली पूनव गर्भवती थी और उनके लिए यह पल तब यादगार बन गया जब उन्होंने यहां पर एक बच्चे को जन्म दिया है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पूनम एक स्वयं सहायता समूह की सदस्य और समाज के प्रति उनके काम को देखते हुए उन्हें इस कार्यक्रम में बुलाया गया था। ऐसे में गर्भवती पूनम जब इस कार्यक्रम में शामिल हुई थी तब उन्हें वहीं प्रसव पीड़ा हुई थी जिसके बाद उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया है। 

बताया जा रहा है कि बच्चे को जन्म देने के बाद पूनम और नवजात दोनों ही स्वस्थ है और वे डॉक्टर के निगराने में हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चे को जन्म देने पर बोलते हुए पूनम के घर वालों ने कहा है कि इस विशेष दिन पर परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत कर काफी खुशी हुई है। 

कौन है पूनम देवी जिसका जिक्र पीए मोदी ने भी किया है?

दरअसल, पूनम देवी एक स्वंय सहायता समूह की सदस्य है और वह लखीमपुर खीरी में रहती है। पूनम और महिलाओं के साथ बेकार पड़ गए केलों से कई तरह के उत्पाद बनाती है। वे केले के तने से फाइबर का उपयोग करके हैंडबैग, मैट और अन्य वस्तुओं का उत्पादन करता है। 

ऐसे में इस पहल के कारण गांव की उन महिलाओं की मदद हो जाती है जो अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है। यही नहीं इस पहल से कचरे के समान बेकार केलों को इस्तेमाल किया जाता है और इससे इस्तेमाल करने वाली चीजें बनाई जाती है। पूनव के संगठन द्वारा इस पहल को कई स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपनाया भी गया है। समाज के लिए पूनम के इस योगदान को देखते हुए उन्हें पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में बुलाया गया था जो उनके लिए यादगार बन गया है। 

बता दें कि मन की बात के 100वें एपिसोड पूरे होने पर इस खुशी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया था। यही नहीं इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ कई और नेता भी वहां मौजूद थे।  

टॅग्स :अजब गजबमन की बातनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…