लाइव न्यूज़ :

'मोदी, योगी के खिलाफ नारे लगाने वालों को जिंदा दफना दूंगा', यूपी मंत्री के 'धमकी' पर यूजर्स का जवाब- 'क्या ऐसी सरकार चाहते हैं हम, आओ जलाओ...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 13, 2020 11:13 IST

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जो छात्र मोदी और योगी के खिलाफ नारे लगा रहे हैं उन्हें मैं जिंदा दफना दूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म अभिनेता जावेद जाफरी ने लिखा, 'जागो भारत... क्या इस तरह की सरकार चाहते हैं हम ???'पिछले महीनों से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ छात्र आंदोलन कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में अलीगढ़ में एक ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। अपने बयान को लेकर रघुराज सिंह की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। रविवार (12 जनवरी 2020) को अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड में भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ नारे लगाने वालों को जिंदा दफना दूंगा। जैसे ही इस बयान की खबरें सोशल मीडिया पर आई ट्विटर यूजर्स उनको ही खुलेआम चुनौती देने लगे कि आओ हम सीएए का विरोध कर रहे हैं हमें जिंदा जलाकर दिखाओ। कुछ यूजर्स का कहना है कि क्या हमने ऐसी ही सरकार की कल्पना की थी, जो खुलेआम देश की जनता को जान से मारने की धमकी दे। 

फिल्म अभिनेता जावेद जाफरी ने लिखा, 'जागो भारत... क्या इस तरह की सरकार चाहते हैं हम ??? देश में कई ऐसे सांसद और विधायक हैं जो खुलेआम धमकी दे रहे हैं और हेट स्पीच दे रहे हैं लेकिन इन्हे बर्खास्त नहीं किया जा रहा है।'

एक यूजर ने लिखा, बीजेपी नेता खुले तौर पर एंटी-सीएए प्रदर्शनकारियों को धमकी दे रहे हैं लेकिन कोई भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा।

देखें प्रतिक्रिया 

राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में और क्या-क्या कहा?  

असल में पिछले महीनों से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ छात्र आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाए थे। इसी पर निशाना साधते हुए राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि मोदी योगी के खिलाफ नारे लगाने वालों को जिंदा दफना दूंगा।

रघुराज सिंह ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जो छात्र मोदी और योगी के खिलाफ नारे लगा रहे हैं उन्हें मैं जिंदा दफना दूंगा। उन्होंने कहा, 'नेहरू की कोई जाति है? उनका खानदान ही नहीं था।'

रघुराज सिंह ने कहा कि यह देश हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई सभी का है। मगर इस तरीके से मोदी और योगी के खिलाफ विवादित नारे नहीं लगाने चाहिए। राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने यह बयान उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड स्थित कोहिनूर मंच पर पहुंचे के पहने दिया। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)कैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो