लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन है पीली साड़ी वाली महिला पोलिंग ऑफिसर, क्या है वायरल फोटो का सच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2019 19:34 IST

रीना बताती हैं कि उनकी तस्‍वीर के साथ कुछ पॉजिटिव तो कुछ नेगेटिव बातें फैलाई जा रही हैं। रीना ने इस बात की भी पुष्‍ट‍ि की है कि उनके मतदान केंद्र पर 70 फीसदी मतदान हुआ।

Open in App

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक महिला पोलिंग ऑफिसर की फोटो वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे के मुताबिक, ये महिला लोकसभा चुनाव के दौरान किसी पोलिंग सेंटर पर तैनात की गई थीं। सोशल मीडिया पर लोग महिला पोलिंग ऑफिसर की ड्रेसिंग सेंस और खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने ऐसा भी लिखा है कि इनकी वजह से अधिक संख्या में लोग वोट डालने पहुंचे। 

फेसबुक पर इन तस्‍वीरों को शेयर करते हुए बताया गया कि नलिनी सिंह नाम की यह महिला 'मिसेज जयपुर' भी रह चुकी हैं। यह भी जानकारी दी गई कि चुनाव में इनकी तैनाती कुमावत स्‍कूल में थी। और तो और यह भी कहा गया कि इनके पोलिंग बूथ पर 100 फीसदी मतदान हुआ है। महिला अध‍िकारी की इन तस्‍वीरों को हजारों लोगों ने फेसबुक, व्हाट्सएप पर शेयर करना शुरू कर दिया। यहां तक कि ट्वीटर भी चर्चा हुई। लेकिन फैलाई जा रही बात से अलग सच कुछ और ही है। महिला का नाम भी नलिनी सिंह नहीं है। 

जयपुर नहीं लखनऊ की हैं तस्‍वीरें, पहली बात तो ये कि असली नाम रीना द्विवेदी है और तस्वीरें जयपुर की नहीं बल्कि लखनऊ की हैं। यह तस्‍वीर फोटो जर्नलिस्‍ट तुषार रॉय ने लखनऊ में खींची। ईवीएम ले जा रही यह महिला अध‍िकारी लखनऊ के पीडब्‍लूडी विभाग में कनिष्‍ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं। चुनाव से एक दिन पहले ही है तस्‍वीर वायरल होने लगी थी। 

यह तस्‍वीर 5 मई 2019 यानी चुनाव से एक दिन पहले की है। उस दिन रीना द्व‍िवेदी लखनऊ के नगराम में बूथ नंबर 173 पर थीं, वह चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची थीं। रीना बताती हैं, 'हम तो अपनी ड्यूटी कर रहे थे। हमारी ड्यूटी मतदना करवाने की थी। हम जब अपनी टीम के साथ ईवीएम के साथ लौट रहे थे, तभी किसी पत्रकार ने हमारी तस्‍वीरें लीं। जहां से यह काफी वायरल हो गई। अब तो रास्‍ते चलते हुए भी लोग मेरे साथ सेल्‍फी ले रहे हैं।' 

क्या है 100 प्रतिशत मतदान की हकीकतरीना बताती हैं कि उनकी तस्‍वीर के साथ कुछ पॉजिटिव तो कुछ नेगेटिव बातें फैलाई जा रही हैं। रीना ने इस बात की भी पुष्‍ट‍ि की है कि उनके मतदान केंद्र पर 70 फीसदी मतदान हुआ। यानी वायरल हो रही तस्‍वीरों के साथ जो 100 फीसदी मतदान की बात की जा रही है, वह गलत है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाववायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो