लाइव न्यूज़ :

जब पीएम मोदी ने उड़ाया था 'नींबू-मिर्च' का मजाक, बताया था अंधविश्वास, आज BJP कर रही है वाहवाही

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 11, 2019 17:20 IST

राजनाथ सिंह ने दशहरा के अवसर पर मंगलवार (9 अक्टूबर) फ्रांस के मेरिग्नाक में एक समारोह में राफेल की 'शस्त्र पूजा' की। पूजा के दौरान राजनाथ ने इस पर ‘ओम’ लिखा। उन्होंने दो सीट वाले विमान पर उड़ान भरने से पहले फूल और नारियल भी चढ़ाये।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने 2017 में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों पर कथित अंधविश्वास के कारण नोएडा न आने को लेकर निशाना साधा था। पीएम मोदी के इस बयान वाले वीडियो को अब सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दशहरा के अवसर पर मंगलवार (9 अक्टूबर) को पेरिस में पहला राफेल लड़ाकू विमान की 'शस्त्र पूजा' की। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। राफेल 'शस्त्र पूजा' की विपक्ष ने जमकर आलोचना की। कांग्रेस नेताओं राजनाथ सिंह की फ्रांस यात्रा और राफेल शस्त्र पूजन को ड्रामा बताया था। सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा कि बीजेपी पर रक्षा खरीद को राजनीतिक रंग दे रही है। बीजेपी राफेल 'शस्त्र पूजा' को भारत की संस्कृति बता रही है। लेकिन खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2017 में उत्तर प्रदेश के नोएडा में मेट्रो रेल के उद्घाटन के दौरान एक सभा में इस तरह के अंधविश्वास का मजाक उड़ाया था। 

पीएम मोदी के 2017 के उस वीडियो को सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण ने भी शेयर किया है। प्रशांत भूषण ने वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसा। 

वीडियो में पीएम मोदी कहते दिख रहे हैं,"आपने देखा होगा कि एक मुख्यमंत्री ने कार खरीदी, किसी ने कार के रंग के संबंध में कुछ बता दिया तो उन्होंने कार के ऊपर नींबू, मिर्च और जाने क्या-क्या रख दिया। (हंसते हुए) मैं आधुनिक युग की बात कर रहा हूं। ये लोग देश को क्या प्रेरणा देंगे। ऐसे लोग सार्वजनिक जीवन का बहुत अहित करते हैं।" 

पीएम मोदी ने 2017 में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों पर कथित अंधविश्वास के कारण नोएडा न आने को लेकर निशाना साधा था। पीएम मोदी के इस बयान वाले वीडियो को अब सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है। पीएम मोदी 2017 में मेजेंटा लाइट मेट्रो का उदघाटन करने गए थे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराफेल सौदाराजनाथ सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला