लाइव न्यूज़ :

किस करने के ये फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, मूड के साथ शरीर में लाता है ये बदलाव

By आजाद खान | Updated: December 24, 2021 12:06 IST

इस मामले से जुड़े जानकारों का कहना है कि किस करने के अपने ही फायदे हैं। इसलिए वो लोग ज्यादा खुश रहते हैं जो लोग लगातार किस करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजानकारो का कहना है कि किस करने से प्यार के हार्मोन को बढ़ावा मिलता है। किस को लगातार करने से आपके फेस और मुंह की एक्सरसाइज होती है। इससे आपका मूड भी अच्छा रहता है।

जरा हटके: दो कपल से अगर पूछा जाए कि उन्हें सबसे ज्याद अपने रोमांस में क्या पसंद है, तो उनका जवाब होग किस। जी हां किस ही एक ऐसा चीज है जिसके जरिए आप अपने प्यार का इजहार करते हैं। रोमांस में किस ही एक ऐसा चीज है जिसे आपके दिल में तरंग बजने लगते हैं और ये आपके मन में अपने पार्टनर के लिए और प्रेम बढ़ाता है। हालांकि किस करने के अपने फायदे भी हैं। इस बात को बहुत ही कम लोग ही जानते हैं कि अगर लगातार किस किया जाए तो यह आपको तनाव से मुक्ति देगा, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएगा और आपके शरीर और लुक को एक नया रुप देगा। तो आइए जानते हैं क्या है किस करने के फायदे जो हमे जानना चाहिए।

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है किस

बता दें कि एक आम आदमी अपने पूरी जीवन के 20,000 मिनट किस में अगर बिताता है तो उसके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के बढ़ने की उम्मीद होती है। किस आपके शरीर को आसानी से संक्रमण की चपेट में नहीं आने देता है जिससे आप फिट और खुश रहते हैं। 

किस आपके मसल्स को रखता है फिट

जानकारों के मुताबिक, किस करने से आपके मसल्स अच्छे रहते हैं। किस में शामिल 34 फेशियल मसल्स और 112 पोस्चरल मसल्स आपके शरीर को किसी भी बीमारी से दूर रखता है। किस करने से दिमाग में तनाव के लिए जिम्मेदार कोरटिसोल हार्मोन कम होता है और सिरोटोनिन का स्तर बढ़ता है। यह थकान को भी दूर करती है और ध्यान के जैसे ही फायदे प्रदान करती है।

किस से आपके फेस और मुंह की होती है एक्सरसाइज

आपको बता दें कि किस करने से आपके पूरे फेस का एक्सरसाइज होता है। इससे आपके होठ, जीभ, जबड़े और गले के मसल्स को फायदा पहुंचता है। लगातार किस करने से आपको होनी वाली दूसरी बीमारियों से भी बचाता है। किस करने से दिमान में तनाव के लिए जिम्मेदार कोरटिसोल हार्मोन कम होता है और सिरोटोनिन का स्तर बढ़ता है। यह थकान को भी दूर करती है और ध्यान के जैसे ही फायदे प्रदान करती है।

मूड अच्छा करना है तो करो किस

किस करने से आपका मूड अच्छा रहता है। साथ ही यह आपको अच्छा महसूस कराने वाले हार्मोन इंर्डोफिन को बढ़ाती है। इसके माध्यम से आप कुछ ही पलों के बाद अच्छा महसूस करने लगते हैं। इसलिए अगर रहना है फिट तो किया करो हमेशा किस।

प्यार के हार्मोन को बढ़ाता है किस

इस विषय पर जानकार कहते है कि किस करने से आपके शरीर में प्यार के लिए जिम्मेदार माने जाने वाला हार्मोन ऑक्सिटोसिन का स्तर में इजाफा होता है। इसके अलावा इससे आपके शरीर में होने वाले दर्द में भी राहत मिलती है। किस के दौरान आपके मुंह में बनने वाली लार से दर्द को कम करने वाली एनस्थिटिक मिलती है। वहीं आपको आनंद प्रदान करने वाला डोपेमाइन तत्व भी सक्रिय हो जाता है।

टॅग्स :अजब गजबकिस डेब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL: सफलता मिली तो सीधे मंदिर पहुंचा युवक, भावुक कर देगा VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?