लाइव न्यूज़ :

वायरल गाना 'कच्चा बादाम' गानेवाले मूंगफली विक्रेता भुबन को प.बंगाल पुलिस ने किया सम्मानित, सौरव गांगुली संग कर रहे शूटिंग

By अनिल शर्मा | Updated: February 12, 2022 11:22 IST

भुबन ने मूंगफली बेचने के लिए बीरभूम जिले के गांवों की यात्रा करते समय खरीदारों को आकर्षित करने के लिए गीत बनाया। गुरुवार को, उन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय लाया गया और पश्चिम बंगाल पुलिस ने उनकी मदद की।

Open in App
ठळक मुद्देकच्चा बादाम गानेवाले भुबन बड्याकर को प. बंगाल की पुलिस ने किया सम्मानित भुबन बड्याकर ने बताया कि वह सौरव गांगुली के साथ भी शूटिंग कर रहे हैंएक महीने पहले रीमिक्स किए गए इस गाने को यूट्यूब पर 50 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है

कोलकाताः कच्चा बादाम गाने की इस वक्त सोशल मीडिया पर धूम है। भोजपुरी में इसे लेकर नए गीत भी बन चुके हैं। हालांकि इसके मूल गाने की बात ही कुछ और है। लोग इस वीडियो को ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी खूब देख-सुन रहे हैं। गीत की उत्पत्ति के पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है क्योंकि यह पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के निवासी मूंगफली विक्रेता भुबन बड्याकर का है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में एक कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल पुलिस ने भुवनेश्वर को सम्मानित किया है।

भुबन ने मूंगफली बेचने के लिए बीरभूम जिले के गांवों की यात्रा करते समय खरीदारों को आकर्षित करने के लिए गीत बनाया। गुरुवार को, उन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय लाया गया और पश्चिम बंगाल पुलिस ने उनकी मदद की। इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह गाना इतना बड़ा हिट हो जाएगा। बकौल बड्याकर, "मैं खुद को विशेषाधिकार प्राप्त महसूस करता हूं। कभी नहीं सोचा था कि मैं यहां पहुंचूंगा। भगवान की कृपा है। ऐसा कभी सपने में भी नहीं सोचा था। मैंने सिर्फ गाना बनाया है, कभी नहीं सोचा था कि यह इतना हाइलाइट किया जाएगा।"

एक महीने पहले रीमिक्स किए गए इस गाने को यूट्यूब पर 50 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह पूछे जाने पर कि उन्हें कैसे पता चला कि उनका गाना वायरल हो गया, भुबन ने बताया, "मुझे पता चला कि यह गाना रातों-रात बहुत वायरल हो गया था। इसे फोन पर देखा। आप YouTube पर सर्च करें, आपको यह मिल जाएगा। लोग बांग्लादेश से आए और मुझसे पूछा कि मैं कैसा हूं।" भविष्य के लिए उनकी योजनाओं और बॉलीवुड में कदम रखने की संभावना के बारे में भुवनेश्वर के पास कहने के लिए बहुत कुछ था। भुबन ने बताया कि उससे बॉलीवुड से किसी ने संपर्क नहीं किया है। कहा कि मुझे हिंदी नहीं आती लेकिन हां, मैं सौरव गांगुली के साथ शूटिंग कर रहा हूं, जो 19 फरवरी को रिलीज होगी।

टॅग्स :पश्चिम बंगालवायरल वीडियोगाना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी