लाइव न्यूज़ :

Watch: जब पीएम मोदी की बहन ने उत्तराखंड के मंदिर में योगी आदित्यनाथ की बहन से मुलाकात की, वीडियो वायरल

By रुस्तम राणा | Updated: August 5, 2023 15:59 IST

एम मोदी की बहन बसंतीबेन अपने पति के साथ सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने के लिए पौडी गढ़वाल के नीलकंठ महादेव मंदिर में आई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों ने उत्तराखंड के गढ़वाल के एक मंदिर में एक साथ कुछ समय बितायाइस मुलाकात का वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया जिसमें दोनों चेहरे पर मुस्कान के साथ एक-दूसरे को गले लगाते और बधाई देते नजर आ रही हैं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहनों ने शुक्रवार को उत्तराखंड के गढ़वाल के एक मंदिर में एक साथ कुछ समय बिताया। पीएम मोदी की बहन बसंतीबेन अपने पति के साथ सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने के लिए पौडी गढ़वाल के नीलकंठ महादेव मंदिर में आई थीं।

इसके बाद वह कोठारी गांव में पार्वती मंदिर गईं, जहां उनकी मुलाकात योगी आदित्यनाथ की बहन शशि देवी से हुई। उनकी यात्रा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया है जिसमें दोनों चेहरे पर मुस्कान के साथ एक-दूसरे को गले लगाते और बधाई देते नजर आ रही हैं। एक-दूसरे का अभिवादन करने के बाद वे मंदिर की ओर बढ़ीं और वहां पूजा-अर्चना की।

भाजपा नेता एडवोकेट अजय नंदा ने एक्स पर दोनों की वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, पीएम मोदी की बहन बसंतीबेन और सीएम योगी की बहन शशि की मुलाकात सादगी, भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। राजनीति से ऊपर उठकर उनके संबंधों को देखना सुखद है और हमें भारत के मूल्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले इन दो उल्लेखनीय व्यक्तियों पर गर्व है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथउत्तराखण्डगढ़वाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा