लाइव न्यूज़ :

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर शख्स ने फेंका जूता, समर्थकों ने हमलावर को बुरी तरह से पीटा; देखें वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: August 21, 2023 13:35 IST

लखनऊ में स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक कार्यक्रम में शख्स ने जूता फेंक दिया। इसके बाद सपा नेता के समर्थकों ने शख्स की बुरी तरह से पीटाई कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ में सपा का ओबीसी महासम्मेलन का आयोजनसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य हुए शामिलसमारोह में एक व्यक्ति ने सपा नेता पर फेंका जूता

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को समाजवादी पार्टी के ओबीसी महासम्मेलन के दौरान सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने का मामला सामने आया है।

इस दौरान मौके पर मौजूद सपा समर्थकों ने हमलावर को घेर लिया और उसकी बुरी तरह से पीटाई कर दी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि हमलावर वकील की वेशभूषा में आया था।

 

आरोपी शख्स गिरफ्तार 

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में वकील बनकर आए हमलवार ने जैसे ही स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका। उसे समर्थकों ने पकड़ लिया।

इसके बाद समर्थक शख्स के साथ मारपीट करने लगे। हालांकि, किसी तरह से पुलिस ने शख्स को भीड़ से छुड़ाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की पूछताछ में जुटी हुई है। 

गौरतलब है कि शख्स की पहचान आशीष सैनी के रूप में हुई है। उसका कहना है कि वह हिंदू धर्म के बारे में सपा नेता की टिप्पणियों से आहत था इसलिए उसने ये हमला किया।

यूपी राजनीति के दिग्गज राजनेता 

मालूम हो कि स्वामी प्रसाद मौर्य अक्सर मीडिया में अपनी बयानबाजी को लेकर चर्चा में रहते हैं। हिंदू धर्म और भगवान राम और रामचरितमानस पर उन्होंने पहले कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। सपा नेता मौर्य उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़े नेता है। वह कभी बसपा में थे लेकिन उन्होंने सपा का दामन थाम लिया।

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने 1996 में बीएसपी के टिकट पर रायबरेली की डलमऊ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीता था। वह चार बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। तीन बार वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। 

यूपी की राजधानी में अहम चेहरा स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा से साल 2016 में बगावत कर बैठे और बीजेपी के साथ मिल गए। हालांकि, अब वह समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव के संग हो लिए हैं। 

टॅग्स :स्वामी प्रसाद मौर्यवायरल वीडियोउत्तर प्रदेशलखनऊसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'