लाइव न्यूज़ :

वीडियो: ऑन कैमरा डॉक्टर ने ऐसे बचाई मरीज की जान, भाजपा नेता ने किया तारीफ

By आजाद खान | Updated: September 5, 2022 14:37 IST

भाजपा नेता ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है, "मैं ऐसे सम्माननीय और नेक नायकों की सराहना करता हूं।"

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक डॉक्टर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में ऑन कैमरा डॉक्टर को मरीज की जान बचाते हुए देखा गया है। इस वीडियो को भाजपा नेता ने ट्वीट किया है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें कैमरे के सामने यह देखा गया है कि कैसे एक डॉक्टर एक मरीज की जान बचाता है। इस वीडियो को बीजेपी सांसद धनंजय महादिक ने शेयर किया है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई देने वाला डॉक्टर का डॉ अर्जुन अदनाइक है जो कोल्हापुर के सर्वश्रेष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञों में से एक है। 

वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे अचानक दिल का दौरा पड़ने पर डॉक्टर ने उसका ऑन स्पॉट उपचार किया और उसकी जान बचा ली। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देख लोग डॉक्टर की जमकर तारीफ भी कर रहे है। 

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर वायरल इस 37 सिकेन्ड वीडियो में यह देखा जा रहा है कि एक शख्श डॉक्टर के सामने बैठा हुआ है। देखने से ऐसा लगता है कि यह शख्स एक मरीज है और वह डॉक्टर के पास किसी उपचार के लिए आया है। 

वीडियो में मरीज के साथ एक लड़का और महिला भी दिख रही है। ऐसे में मरीज और डॉक्टर के बीच बातचीत चल रही थी, तभी मरीज बेहोश हो गया है और वह सीट पर ही लेट गया। ऐसे में डॉक्टर फुर्ती देखाते हुए मरीज के पास गया।

इस तरीके से डॉक्टर ने बचाई मरीज की जान

वीडियो में अगले हिस्से में यह देखा गया है कि डॉक्टर मरीज के पास जाकर उसकी छाती को थपथपा रहा है। देखने से ऐसा लगता है कि डॉक्टर उसे कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दे रहा है। 

कुछ देर मरीज को सीपीआर देने के बाद उसे होश आ गया और वह पहले जैसा महसूस करने लगा। ऐसे में डॉक्टर ने उनका हाल लिया और फिर उसे देखने के लिए अपने सीट पर चला गया। इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा नेता ने लिखा, "मैं ऐसे सम्माननीय और नेक नायकों की सराहना करता हूं।"

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोडॉक्टरKolhapurBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो