लाइव न्यूज़ :

Watch: बिजनौर में मुस्लिम परिवार पर हुड़दंगियों ने जबरन डाला रंग, बीच बाजार में भीड़ की मनमानी का वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: March 24, 2024 10:36 IST

बिजनौर का वीडियो वायरल होने पर लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।

Open in App

Viral Video: इस समय पूरा देश होली की तैयारियों में व्यस्त है। 25 मार्च 2024 को पूरे देश में रंगों का त्योहार मनाया जाएगा लेकिन उससे पहले ही लोगों में रंग खेलने का खुमार शुरू हो गया है। ऐसा ही एक वीडियो बिजनौर जिले के धामपुर शहर में आया जहां पर होली से पहले कुछ लोगों की भीड़ सड़कों पर हुड़दंग करती नजर आई।

इस भीड़ ने बीच सड़क पर अपनी मनमानी की जिसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया। वायरल वीडियो विचलित करने वाला है जिसमें एक मुस्लिम परिवार बाइक पर बैठ कर सड़क से गुजर रहा है लेकिन तभी भीड़ उन्हें घेर लेती है।

भीड़ में शामिल सभी पुरुष हैं जो कि बाइक पर बैठी दो महिलाओं और बाइक चालक पुरुष पर रंग डाल रहे हैं। महिलाओं के मना करने के बाद भी वह नहीं मानते और उन पर रंग डाल देते हैं। 

हालांकि यह साफ नहीं है कि घटना कब हुई, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने इस घटना पर पुलिस को संज्ञान लेने के लिए कहा और विरोध जताया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

बिजनौर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बताया कि धामपुर क्षेत्राधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

इस घटना से सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया और कुछ लोगों ने यह भी कहा कि मुस्लिम परिवार को रमजान के दौरान उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, जब वे उपवास कर रहे थे और खरीदारी कर रहे थे।

टॅग्स :वायरल वीडियोहोलीउत्तर प्रदेशबिजनौरbijnor-pc
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा