लाइव न्यूज़ :

Watch: दिल्ली मेट्रो ट्रैक से कूदने गई लड़की को देख पुलिस ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख दंग रह गए लोग

By अंजली चौहान | Updated: December 12, 2023 09:07 IST

40 सेकंड के वीडियो क्लिप में, मेट्रो स्टेशन पार करने वाली महिला अपने फोन के साथ एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक के किनारे खड़ी दिखाई देती है।

Open in App

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में तेजी से दौड़ने वाली मेट्रो के ट्रैक पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक लड़की आत्महत्या करने का प्रयास करती नजर आई। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लड़की मेट्रो ट्रैक से कूदने की कोशिश कर रही है और उसके एक हाथ में मोबाइल फोन है और वह कूदने की धमकी दे रही है। यह पूरी घटना सोमवार शाम मध्य दिल्ली के शादीपुर मेट्रो स्टेशन पर घटी, जिसे देख हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए। 

हाथ में मोबाइल लिए वह दिल्ली मेट्रो के ऊंचे ट्रैक पर कूदने की धमकी देकर खड़ी हो गई। जल्द ही नीचे भीड़ इकट्ठा हो गई और उसे रोके रखा, अधिकारी हरकत में आए और महिला को बचाने में कामयाब रहे।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम करीब पांच बजे दिल्ली के शादीपुर मेट्रो स्टेशन पर हुई। 40 सेकंड के वीडियो क्लिप में, मेट्रो स्टेशन पार करने वाली महिला अपने फोन के साथ एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक के किनारे खड़ी दिखाई देती है। वीडियो में आगे दिखाया गया है कि वह ट्रैक की सीमा पार करती है और रेलिंग पर चढ़ जाती है।

शादीपुर मेट्रो स्टेशन पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने समझदारी दिखाते हुए महिला की जान वक्त रहते बचा ली। अधिकारियों का एक समूह उसे बचाने के लिए फुटपाथ के रास्ते ट्रैक की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। जब तक महिला को उनकी मौजूदगी के बारे में पता चलता है, तब तक वह काबू में आ चुकी होती है और उसे सुरक्षित स्थान पर खींच लिया जाता है।

एक अधिकारी के अनुसार, महिला, एक कॉलेज छात्रा, एक मामूली मुद्दे पर अपने माता-पिता के साथ बहस के बाद परेशान थी।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोआत्महत्या प्रयासदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल