लाइव न्यूज़ :

वीडियो: नागपुर इवेंट में जब ढोल बजाने लगे पीएम मोदी, ढोलक कलाकारों के साथ मिलाया ताल से ताल, देखें

By रुस्तम राणा | Updated: December 11, 2022 17:07 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर एक कार्यक्रम के दौरान ढोलक कलाकारों के साथ ताल से ताल मिलाने की कोशिश की। इस दौरान वह पूरे आनंद के साथ ढोल बजाते दिखे। पीएमओ ने पीएम मोदी का ढोल बजाते हुए वीडियो शेयर किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने इस दौरान यहां ढोलक कलाकारों के साथ ताल से ताल मिलाने की कोशिश की पीएमओ ने पीएम मोदी का ढोल बजाते हुए वीडियो शेयर किया है वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "नागपुर, महाराष्ट्र में एक पारंपरिक स्वागत"

नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नागपुर में रविवार को ढोल की थाप से स्वागत किया गया। भाव से उत्साहित, प्रधानमंत्री भी कलाकारों के समूह में शामिल हो गए और ढोल बजाने में भी अपना हाथ आजमाया। उन्होंने इस दौरान यहां ढोलक कलाकारों के साथ ताल से ताल मिलाने की कोशिश की। इस दौरान वह पूरे आनंद के साथ ढोल बजाते दिखे। पीएमओ ने पीएम मोदी का ढोल बजाते हुए वीडियो शेयर किया है। 

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में, पीएम मोदी एक कलाकार के बगल में खड़े होकर ढोल बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीएमओ के ट्विटर अकाउंट पर वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "नागपुर, महाराष्ट्र में एक पारंपरिक स्वागत।"

पीएम मोदी ने यहं नागपुर और बिलासपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। उद्घाटन समारोह की तस्वीरों के साथ, पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “नागपुर और बिलासपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इस ट्रेन से कनेक्टिविटी काफी बढ़ जाएगी।”

प्रधानमंत्री मोदी ने नागपुर मेट्रो के पहले चरण का भी शुभारंभ किया है। साथ ही उन्होंने इसकी टिकट खरीदकर सवारी भी की। उन्होंने नागपुर के लोगों को बधाई देते हुए लिखा, नागपुर मेट्रो के पहले चरण के उद्घाटन पर मैं नागपुर के लोगों को बधाई देना चाहता हूं।

पीएम मोदी दो मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और मेट्रो की सवारी भी की। मेट्रो आरामदायक और सुविधाजनक है। उन्होंने ट्विटर पर नागपुर मेट्रो में दिलचस्प बातचीत की तस्वीरें भी साझा की हैं। 

पीएमओ ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला भी रखी।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवायरल वीडियोPMO
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो