लाइव न्यूज़ :

द्रमुक नेता कनिमोई की बस यात्रा के दौरान टिकट खरीदने को लेकर हुए विवाद के बाद नौकरी छोड़ी, अभिनेता कमल हासन ने महिला चालक को कार भेंट की, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2023 15:35 IST

मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के प्रमुख कमल हासन ने एक बयान में कहा कि कोयंबटूर की पहली महिला बस चालक शर्मिला को ‘कमल पनबट्टू मय्यम’ (कमल संस्कृति केंद्र) की ओर से कार दी गई है ताकि वह उद्यमी बन सकें।

Open in App
ठळक मुद्देटिकट खरीदने को लेकर हुए विवाद के बाद नौकरी छोड़ दी थी।अपनी उम्र की महिलाओं के लिए एक बेहतरीन मिसाल हैं।शर्मिला की पहचान केवल एक चालक तक सीमित न रह जाए।

चेन्नईः अभिनेता एवं राजनेता कमल हासन ने कोयंबटूर की उस महिला चालक को सोमवार को कार भेंट की जिसने द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की नेता कनिमोई की बस यात्रा के दौरान टिकट खरीदने को लेकर हुए विवाद के बाद नौकरी छोड़ दी थी।

मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के प्रमुख हासन ने एक बयान में कहा कि कोयंबटूर की पहली महिला बस चालक शर्मिला को ‘कमल पनबट्टू मय्यम’ (कमल संस्कृति केंद्र) की ओर से कार दी गई है ताकि वह उद्यमी बन सकें। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं शर्मिला को लेकर जारी बहस से काफी खफा हूं, जो अपनी उम्र की महिलाओं के लिए एक बेहतरीन मिसाल हैं।

शर्मिला की पहचान केवल एक चालक तक सीमित न रह जाए। मेरा मानना है कि शर्मिला जैसे कई और लोग होने चाहिए।’’ हासन ने कहा कि वह कार को किराए पर देकर उद्यमी बन सकती हैं। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह कनिमोई ने कोयंबटूर के गांधीपुरम से पीलामेदू तक बस में यात्रा की थी और इस वाहन की चालक शर्मिला थीं।

इसके कुछ समय बाद ही शर्मिला ने नौकरी छोड़ दी थी। उनकी एक सहकर्मी ने कनिमोई का कथित तौर पर अपमान किया था और उनकी कंपनी ने उन पर बस में यात्रा के लिए जानीमानी हस्तियों को बुलाकर लोकप्रियता हासिल करने का आरोप लगाया था। शर्मिला ने आरोप लगाया था कि सांसद कनिमोई ने टिकट खरीदा था, लेकिन फिर भी एक महिला परिचालक ने इसको लेकर उनका अपमान किया।

शर्मिला ने दावा किया कि उन्होंने अपने प्रबंधन को सांसद की प्रस्तावित यात्रा के बारे में जानकारी दी थी। हालांकि परिवहन कंपनी ने कनिमोई की यात्रा की जानकारी होने की बात से इनकार किया है। वहीं जोर देकर कहा कि शर्मिला ने स्वयं अपनी नौकरी छोड़ी है।

टॅग्स :कमल हासनचेन्नईतमिलनाडुडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो