लाइव न्यूज़ :

WATCH: लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी महिला पत्रकार, तभी आया सांड; फिर हुआ कुछ ऐसा...

By अंजली चौहान | Updated: July 2, 2024 15:30 IST

Viral Video: वायरल वीडियो में महिला पत्रकार को पाकिस्तान के एक पशु मेले में व्यापारियों के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया है।

Open in App

Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सांड के हमले के कई वीडियो मौजूद है। सड़कों पर घूम रहे जानवर ने कई बार लोगों को अपना शिकार बनाया है जिससे लोगों की मौत तक हो गई। सांड इंसानों के प्रति आक्रामक व्यवहार दिखाते हैं यही वजह है कि इंटरनेट की दुनिया में आपको ऐसे कई वीडियो मिल जाएंगे। हाल ही में ऐसा ही एक चौंकाने वाला वीडियो पाकिस्तान से सामने आया है। वीडियो देख सोशल मीडिया पर लोग दंग रह गए और उनके रोंगटे खड़े हो गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक पाकिस्तानी रिपोर्टर को लाइव टीवी कवरेज के दौरान एक बैल द्वारा मारा जाता हुआ दिखाया गया है। वायरल वीडियो की शुरुआत महिला रिपोर्टर द्वारा स्थानीय व्यापारियों से बैलों के रेट के बारे में बातचीत से होती है, जो किसी पशु मेले में हो सकता है। 

वह वीडियो में कहती है, "जी यहाँ पे जो है व्यापारी अपने रेट पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि 5 लाख से कम में...।" रिपोर्टर इतना ही कह पाती है और इससे पहले की वह अपनी बात पूरी करती एक बैल उसे पीछे से मारता है और उसके मुंह से चीख निकलती है। वीडियो के अंत में, एक आदमी उसे माइक संभालने में मदद करता हुआ दिखाई देता है।

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लाखों यूजर्स द्वारा देखा जा चुका है वहीं, कई कमेंट्स भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा, “हमेशा की तरह, कैमरामैन ने कभी मदद नहीं की।” एक यूजर ने टिप्पणी की, "लाइव टीवी पर यह एक अप्रत्याशित और चौंकाने वाला क्षण था। ऐसी खतरनाक स्थिति में संयम बनाए रखने के लिए रिपोर्टर को बधाई। मैदान में सुरक्षा हमेशा प्राथमिकता होनी चाहिए।” तीसरे यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुझे उम्मीद थी कि कोई पीछे से हमला करेगा, लेकिन सीन में बड़ा ट्विस्ट आ गया।”

अप्रैल में, बेंगलुरु में एक बाइक सवार पर हमला करने वाले एक सांड का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना महालक्ष्मी लेआउट स्विमिंग पूल जंक्शन के पास हुई थी। वीडियो में सांड को प्रदर्शन के लिए तैयार होकर बाइक सवार पर झपटते हुए देखा जा सकता है। सांड के हमले से वह व्यक्ति विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक के पहियों के नीचे आ गया। सौभाग्य से, बाइक सवार जिंदा बच निकलने में सफल रहा।

टॅग्स :वायरल वीडियोपाकिस्तानअजब गजबसोशल मीडियापत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल