लाइव न्यूज़ :

WATCH: बिना ड्राइवर के चल पड़ी बस, पेट्रोल पंप कर्मचारी को रौंदा; सीसीवीटी में कैद घटना

By अंजली चौहान | Updated: July 5, 2024 10:44 IST

Viral Video:बिना ड्राइवर बस अचानक चल पड़ी, जिससे एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गया

Open in App

Viral Video:उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बिना ड्राइवर की बस ने कोहराम मचा दिया। अचानक खड़ी बस के चलने से उसकी चपेट में पेट्रोल पंप कर्मचारी आ गया जो गंभीर रूप से घायल हो गया। विचलित करने वाली घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

हादसा इतना भयावह है कि इसका वीडियो देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। वीडियो के मुताबिक, घंटाघर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी खराब बस अचानक बिना चालक के चलने लगी। बस ने पेट्रोल पंप पर बाइक का टायर भर रहे कर्मचारी को रौंद दिया और सड़क पार कर फुटपाथ पर खड़ी दूसरी बस से टकरा गई। इस अप्रत्याशित घटना से हड़कंप मच गया और कर्मचारी को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया।

गौरतलब है कि घंटाघर रोड स्थित टंडन पेट्रोल पंप पर बुधवार, 3 जुलाई की रात एक बस चालक डीजल डलवाने पहुंचा। ईंधन भरवाने के दौरान बस खराब हो गई। चालक ने बस को पेट्रोल पंप परिसर में ही खड़ा कर दिया और पहियों के आगे ईंटें रख दीं।

गुरुवार,4 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे बस अचानक अपने आप चलने लगी। बस टायर भर रहे माधोगंज थाना क्षेत्र के डकोली निवासी कर्मचारी तेजपाल (36) को रौंदते हुए फुटपाथ पर खड़ी दूसरी बस से टकरा गई।

घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तेजपाल को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस को मौके से हटा दिया।

नगर निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि बस खराब हालत में खड़ी थी। संभवत: पहियों के आगे रखी ईंटें हट जाने और ढलान होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन फिलहाल मामले में किसी तरह की गिरफ्तारी नहीं की गई है। 

टॅग्स :हरदोईवायरल वीडियोसड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेशसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…