लाइव न्यूज़ :

शामली में मानवता शर्मसार..., शव को ई-रिक्शा में ले गई पुलिस, कई किलोमीटर तक मृतक व्यापारी के घसीटते रहे पैर

By अंजली चौहान | Updated: July 30, 2024 15:22 IST

Shamli Viral Video: उत्तर प्रदेश के शामली में एक कपड़ा व्यापारी की कार से खींचकर हत्या कर दी गई. एक वायरल वीडियो में उसके शरीर को पैर बाहर लटकाकर ई-रिक्शा में ले जाते हुए दिखाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

Open in App

Shamli Viral Video: देश में हर रोज सड़क न जाने कितने ही सड़क हादसे हो रहे हैं, जिनमें लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं। आंकड़ों पर जाए तो हर रोज बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय है। लेकिन प्रशासन की नाकामी इसमें बड़ी वजह है, जी हां ताजा मामला उत्तर प्रदेश के शामली का है। जहां एक भयावह सड़क दुर्घटना में शख्स की मौत हो गई। हैरान की बात ये है कि शव को ले जाने के लिए पुलिस ने जो अमानवीय तरीका अपनाया उसने सभी के होश उड़ा दिए। 

पुलिस की पूरी करतूत कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पुलिस अधिकारी सड़क पर दुर्घटना में मारे गए शख्स के शव को ई रिक्शा में रखवाकर ले जा रही है। बिना एंबुलेंस पुलिस मृतक को ई रिक्शा में ले जा रही है जिसमें पूरे रास्ते शख्स के पैर सड़क पर घसीटते रहे। चौंकाने वाला वीडियो देख हर कोई हैरान है। 

वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी पुलिस की कड़ी निंदा की। मामले को तेजी से बढ़ता देख शामली पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और इस पर सफाई दी। सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए शामली पुलिस ने घटना पर दुख जताया और उच्च अधिकारियों द्वारा जांच का आश्वासन दिया।

कैसे हुआ हादसा?  

मिली जानकारी के मुताबिक, शामली में एक कार ने कथित तौर पर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे सवार की तत्काल मौत हो गई। पीड़ित योगेश थाना भवन के उमरपुर गांव का कपड़ा व्यापारी था, जिसकी जलालाबाद में एक दुकान थी। टक्कर के बाद, कार ने कथित तौर पर मोटरसाइकिल सवार को काफी दूर तक घसीटा। हालांकि, मामले में आरोपी कार ड्राइवर की गिरफ्तारी को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

टॅग्स :शामलीउत्तर प्रदेशसोशल मीडियावायरल वीडियोसड़क दुर्घटनाRoad accident
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो