लाइव न्यूज़ :

Viral Video: शिमला में निर्माणाधीन सुरंग भरभराकर ढह गई, खौफनाक वीडियो आया सामने, बाल-बाल बचे लोग

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 13, 2024 14:13 IST

viral Video: शिमला में निर्माणाधीन सुरंग मंगलवार सुबह ढह गई। इस घटना का भयावह वीडियो भी सामने आया जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देशिमला में निर्माणाधीन सुरंग भरभराकर ढह गईहादसा शिमला के संजौली के पास चलौंथी के पास कालका-शिमला हाईवे पर बन रही फोर लेन सुरंग में हुआसुरंग ढहने से पहले सभी मजदूरों और मशीनों को बाहर निकाल लिया गया

Tunnel in Shimla collapsed: मानसून की भारी बारिश के कारण पहाड़ों के दरकने का सिलसिला जारी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों रोज ही ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं जिनमें लैंडस्लाइड के कारण भारी नुकसान देखने को मिलता है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के शिमला से सामने आया है। शिमला में निर्माणाधीन सुरंग मंगलवार सुबह ढह गई। इस घटना का भयावह वीडियो भी सामने आया जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यह हादसा शिमला के संजौली के पास चलौंथी के पास कालका-शिमला हाईवे पर बन रही फोर लेन सुरंग में हुआ। सोमवार शाम को मजदूरों ने देखा कि सुरंग के अंदर कुछ पत्थर और मिट्टी गिरने लगी है। एहतियात के तौर पर सुरंग ढहने से पहले सभी मजदूरों और मशीनों को बाहर निकाल लिया गया। 

एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर अचल जिंदल के अनुसार सुरंग के पोर्टल के निर्माण के दौरान वहां मलबा जमा हो गया था। पोर्टल को मजबूत करने का काम चल रहा था, तभी भारी बारिश के कारण भूस्खलन के कारण सुरंग ढह गई।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इस समय भारी बारिश हो रही है जिसके कारण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।  चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 338 सड़कें बंद हो गई हैं। इससे पहले  कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में 31 जुलाई को बाढ़ आई थी। इसमें अब तक 30 के करीब लोग लापता हैं। लोगों को खोजने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है।

27 जून से नौ अगस्त के बीच बारिश से संबंधित घटनाओं में 100 से अधिक लोग मारे गए हैं और राज्य को लगभग 842 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने बताया कि शिमला में 104, मंडी में 71, सिरमौर में 58, चंबा में 55, कुल्लू में 26, सोलन और लाहौल एवं स्पीति में सात-सात, किन्नौर में पांच, कांगड़ा में चार और बिलासपुर जिले में एक सड़क बंद है। पूरे प्रदेश में 338 सड़कें बंद हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोहिमाचल प्रदेशशिमलामानसूनभूस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मनाली और रामपुर में बाजी मारी, कांग्रेस ने नाहन में किया क्लीन स्वीप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?