लाइव न्यूज़ :

VIDEO: दादी ने चूमे दादा के गाल, दादा का रिएक्शन देख लोग बोले यही है सच्चा प्यार

By वैशाली कुमारी | Updated: September 14, 2021 13:31 IST

इंस्टा की रील वायरल हो रही है जिसमे एक प्यारी सी दादी दादा का गाल चूम लेती हैं जिसके बाद दादा जी का शर्माना बवाल कर देता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह तरह के मजेदार कॉमेंट कर रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो को अबतक 61.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैंइस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह तरह के मजेदार कॉमेंट कर रहे हैं

आपने एक कहावत तो सुनी होगी ना, " कौन कहता है कि बुड्ढा इश्क नहीं करता, वो करता तो है मगर कोई शक नहीं करता"। हो सकता है आपने अपने दादा दादी की प्रेम कहानी भी सुनी हो, उनके ज़माने में प्यार करने का तरीका उसको जाहिर करने का तरीका भी सुना होगा कि कैसे लोग बिना एक दूसरे को देखे अपने मां बाप के मर्जी से शादी कर लेते थे। लड़के ने ना कभी लड़की को देखा और ना ही लड़की को मालूम कि उसका होने वाला जीवनसाथी कैसा है। 

शक्ल सूरत तो छोड़िए नाम तक नहीं मालूम होता था, ये सब तो शादी के बाद पता चलता था। जी हां कुछ ऐसी ही होती थी हमारे दादा दादी या फिर हमारे पूर्वजों की प्रेम कहानियां। तब के जमाने में केवल हाथ छु लेना ही प्यार जताने का तरीका हो सकता था। पति के घर आने पर पत्नी फटाफट खाना परोसती थी, और जब गलती से भी पति ने खाने कि तारीफ कर दी तो यही पत्नी के लिए सबसे खुशी की बात होती थी। 

अब प्यार को कोई उम्र में बांध सका है क्या? आज भी जब किसी के दादा दादी गुजरे जमाने के गाने सुनते हैं तो फिर से वही अहसास जिंदा हो जाते हैं और वे दोनों एक दूसरे की नजरों में झांककर अपना प्यार जता देते हैं।एक ऐसी ही प्यार भरी इंस्टा की रील वायरल हो रही है जब एक प्यारी सी दादी ने अपने उनका गाल चूम लेती हैं जिसके बाद दादा जी का शर्माना बवाल कर देता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह तरह के मजेदार कॉमेंट कर रहे हैं। 

इस वीडियो में एक बुजुर्ग जोड़ा जमीन पर बैठा है, इसी दौरान बूढ़ी दादी अचानक से दादा जी के गाल चूम लेती हैं। जिसके बाद दादा जी शर्मा के अपना सर नीचे कर लेते हैं। इन दोनों के इस अदा को देखकर इंस्टा पर लोगों ने कहा कि यही सच्चा प्यार है। एक यूजर ने कहा कि बुड्ढा बुड्ढी तो केवल लोग कहते हैं असल में तो ये जवान हैं। एक दूसरे यूजर ने कहा कि मेरी आशिकी अब तुम ही हो। इसी तरह लोग खूब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं जिन्हें पढ़ना वाकई चेहरे पर मुस्कान ला देता है।

वीडियो को अबतक 61.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।  और लगातार इनकी संख्या बढ़ती जा रही है।

टॅग्स :वायरल वीडियोइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो