लाइव न्यूज़ :

Video: बीच सड़क पर महिला ने ई-रिक्शा वाले का पकड़ा कॉलर- मारे 17 थप्पड़, गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: August 14, 2022 13:05 IST

पुलिस के अनुसार, गाड़ी में मामूली खरोंच आने के बाद महिला ने ई-रिक्शा वाले से दुर्व्यवहार कर उसकी पिटाई की थी। शिकायत के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में एक महिला द्वारा ई-रिक्शा वाले को 17 बार थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। पीड़ित को कथित तौर पिटने और उसे गाली देने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसे लेकर लोग कार्रवाई की बात कह रहे है।

Viral Video: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक ई-रिक्शा वाले को कथित तौर पिटने और उसे गाली देने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर आरोप है कि गाड़ी पर मामूली खरोंच लगने के कारण महिला ने ई-रिक्शा वाले की जमकर पिटाई की है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पीड़ित ई-रिक्शा वाले ने महिला पर फोन और पैसा छिनने का भी आरोप लगाया है। महिला पर पीड़ितो को 17 बार थप्पड़ मारने का भी आरोप लगा है। 

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, यह घटना नोएडा सेक्टर 110 में घटी है जहां पर 35 वर्षीय आरोपी किरण सिंह को पीड़ित ई-रिक्शा वाले को थप्पड़ मारते हुए देखा गया है। वायरल वीडियो में महिला बार-बार ई-रिक्शा वाले को थप्पड़ मारते हुए देखा गया है। 

मामले में पीड़ित द्वारा शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और उस पर आईपीसी की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 504 (जानबूझकर अपमान करना और उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया है।

यहा घटना शुक्रवार का है जब  ई-रिक्शा वाले ने महिला की कार को टक्कर मार दी थी जिस कारण आरोपी के कार पर मामूली खरोंच आ गई थी। इस घटना के बाद पीड़ित ने महिला पर दुर्व्यवहार और पिटाई का आरोप लगाया था। 

महिला ने पीड़ित को मारे 17 थप्पड़

वायरल वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे महिला बार-बार पीड़ित को थप्पड़ मार रही है। वह पीड़ित को पड़क कर अपनी गाड़ी के पास ले भी जा रही है और इस दौरान वह थप्पड़ मारना बन्द नहीं कर रही है, ऐसा वीडियो में देखा गया है। 

वीडियो के आधार पर महिला पर आरोप है कि उसने पीड़ितो एक-एक करके 17 थप्पड़ मारे है। डेढ़ मिनट के इस वीडियो में महिला को कई बार थप्पड़ मारते हुए देखा गया है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोनॉएडाPoliceउत्तर प्रदेशIPC
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी