लाइव न्यूज़ :

Watch: बेड पर सोया था मरीज, बिना बिजली डॉक्टरों ने किया मोबाइल टॉर्च से इलाज, बैठाई गई जांच

By आजाद खान | Updated: August 7, 2022 14:27 IST

हालांकि अस्पताल ने इन आरोपों पर अपनी सफाई भी दी है और कहा है कि किसी भी मरीज का इलाज मोबाइल फोन के टॉर्च से नहीं किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहजारीबाग में मोबाइल के टॉर्च से मरीज के इलाज करने पर जांच बैठाई गई है। हजारीबाग में मोबाइल के टॉर्च से मरीज के इलाज करने पर जांच बैठाई गई है। घटना का वीडियो वायरल होने पर अस्पताल ने सफाई भी दी है।

रांची:झारखंड के हजारीबाग जिले के एक अस्पताल में मोबाइल फोने के टॉर्च की रोशनी से मरीज का इलाज करने पर जांच समिति का गठन हुआ है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में बिजली नहीं होने के कारण मरीज का इलाज मोबाइल फोने के टॉर्च से की गई थी। ऐसा दावा किया गया है कि हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल के सचिव रंजन चौधरी ने यह वीडियो बनाया था जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद जब मामले की जांच के लिए समिति का गठन हुआ तो इस पर अस्पताल की ओर से बयान भी आया है। मामले में अस्पताल ने इस बात से इन्कार किया कि मोबाइल फोन की रोशनी में मरीज का इलाज हुआ है। 

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि जिले के कटकमसांडी प्रखंड के अरघुसाई गांव का 24 वर्षीय सागर कुमार राणा गुरुवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गया था। इसके बाद उसे एचएमसीएच लाया गया और उसी रात इलाज के लिए अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उसका इलाज मोबाइल फोन के टॉर्च से हुआ है, ऐसा दावा सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के जरिए किया गया है। 

क्या दिखा वायरल वीडियो में 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में कथित तौर पर दिखाया गया है कि बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल मरीज का इलाज हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एचएमसीएच) में मोबाइल फोन के टॉर्च की रोशनी में किया जा रहा है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि उस समय अस्पताल में बत्ती गुल थी। इस वीडियो को बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया गया था। 

मामले की जांच के लिए समिति का गठन

वहीं इस मामले में हजारीबाग जिला प्रशासन ने वीडियो की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। बहरहाल, अस्पताल प्रशासन ने इस आरोप से इनकार किया है कि मरीज का मोबाइल फोन के टॉर्च की रोशनी में इलाज किया गया। 

टॅग्स :अजब गजबझारखंडहजारीबाग लोकसभा सीटवायरल वीडियोडॉक्टरमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा