लाइव न्यूज़ :

Viral Video: 'देवदूत' बनकर आया RPF का जवान, चलती ट्रेन से गिर रहे शख्स की ऐसे बचाई जान; देखें वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: February 26, 2025 14:11 IST

Viral Video: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरने के बाद एक यात्री चमत्कारिक ढंग से बच गया। रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के सिपाहियों की सतर्कता से उसकी जान बच गई।

Open in App

Viral Video: भारतीय रेलवे से लाखों यात्री सफर करते हैं। अक्सर सफर के दौरान भीड़-भाड़ होने के कारण यात्री जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हैं। कुछ लोग तो चलती ट्रेन में चढ़ना या उतरना शुरू कर देते है। ऐसे में बड़ी घटनाएं हो जाती है लेकिन ऐसी ही एक घटना को आरपीएफ के जवान ने होने से रोक लिया। किसी चमत्कार की तरह आरपीएफ के जवान ने एक यात्री की जान बचा कर एक बड़ी घटना होने से रोक दिया। 

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन चल रही दिखाई दे रही है कि तभी एक डिब्बे से एक शख्स गिरता दिख रहा, जिसे पुलिसकर्मी ने बचा लिया।

RPF ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर भी वीडियो शेयर किया, जिसमें कांस्टेबल कपिल कुमार और संतोष यादव की प्रशंसा की गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही यात्री चलती ट्रेन से गिरा, दोनों कांस्टेबल तुरंत उसकी ओर दौड़े और उसे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसने से बचाया।

आरपीएफ ने ट्वीट किया, "#सुबेदारगंज स्टेशन पर, एक यात्री लगभग चलती ट्रेन के नीचे गिर गया। #RPSF कांस्टेबल कपिल कुमार और संतोष यादव ने तुरंत प्रतिक्रिया दी, उसे सुरक्षित निकाला और त्रासदी को राहत में बदल दिया।"

बल ने यात्रियों से जिम्मेदारी से यात्रा करने और चलती ट्रेन से उतरने से बचने का भी आग्रह किया।

नेटिजन्स दोनों कांस्टेबलों की उनकी सतर्कता के लिए प्रशंसा कर रहे हैं।

पहले भी हुई ऐसी घटनाएँ

इस साल जनवरी में मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के पास एक दुर्घटना में चेंबूर निवासी 24 वर्षीय युवक की दुखद मौत हो गई थी। कॉटन ग्रीन में इंडिगो प्रेस में काम करने वाले मोहन गोलाप अपने दोस्त निखिल बंसोड़े के साथ कॉटन ग्रीन से चेंबूर जा रहे थे। 

रात करीब 8:40 बजे ट्रेन वडाला स्टेशन से रवाना हुई। गोलाप ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा था। जैसे ही ट्रेन वडाला पुल को पार कर रही थी, वह गलती से पटरियों के पास एक खंभे से टकरा गया और गिर गया। 

यात्रियों और निखिल बंसोड़े ने तुरंत घटना को देखा और आपातकालीन चेन खींची। रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि गोलाप के सिर में गंभीर चोटें आई थीं और उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

टॅग्स :वायरल वीडियोRPFरेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्सप्रयागराजPrayagraj
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल