लाइव न्यूज़ :

जुगाड़ से शख्स ने बाइक को बनाया साइकिल, लोगों ने कहा- ये अब समय की मांग है

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 30, 2021 20:06 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें वह मोटरसाइकिल से साइकिल बना देता है । यह जुगाड़ तेल के बढ़के दामों को देखकर काफी दमदार माना जा रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स ने मोटरसाइकिल से बनाया साइकिललोगों ने कहा- अब तो ये समय की मांग हैबंदे की कलाकारी देख इंजीनियर के होश उड़ जाएंगे

मुंबई : सोशल मीडिया पर हमेशा कोई न कोई मीडिया पर वायरल होता रहता है । ये वीडियो कभी आपको खूब हंसाते हैं तो कभी हैरानी में डाल देता हैं । ऐसे ही इन दिनों एक जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान है ।  

इन दिनों रोजाना पेट्रोल की कीमत आसमान छू रही है, इतनी महंगाई में कुछ लोगों ने पेट्रोल से छुटकारा पाने के लिए इलेक्ट्रिक बाइक की तरफ अपना रुख करना शुरू कर दिया है । ऐसे में एक शख्स ने तो देसी जुगाड़ का सहारा लेकर बाइक को साइकिल में बदल दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । 

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि जुगाड़ के जरिए एक शख्स ने अपनी मोटरसाइकिल को साइकिल में बदल दिया । बंदे की कलाकारी देख एक पल के लिए अच्छे-अच्छे इंजीनियर के होश फाख्ता हो जाएंगे क्योंकि शख्स ने बाइक के ऊपरी हिस्से को निकाल कर अपनी साइकिल में फिट कर लिया है । इतना ही नहीं अपनी इस साइकिल-बाइक को वो सड़क पर चलाने भी लगा ।

कई लोग इस वीडियो को देखकर हैरान है तो कई लोगों का कहना है कि ये तो देसी जुगाड़ का कमाल है । एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ वाकई! इस जुगाड़ ने मेरा सिर ही घूमा दिया है ।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ इस अजीबोगरीब जुगाड़ को देखकर एक पल के लिए आइंस्टीन और न्यूटन को आ जाएगा ।’ 

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल