लाइव न्यूज़ :

लखनऊ : महिला ने बीच सड़क पर ऑटो ड्राइवर को पीटा, चप्पल उतारकर की धुनाई, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 23, 2021 16:18 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ऑटो ड्राइवर को मारती नजर आ रही है । ड्राइवर ने कहा कि पैसों को लेकर उनके साथ मारपीट की गई ।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने ऑटो ड्राइवर को चप्पल उतारकर माराड्राइवर ने पैसे न देने के लिए दो युवक सहित महिला की शिकायत की ड्राइवर ने पुलिस से बताई सारी बात

लखनऊ : सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है । कभी-कभी तो ये वीडियो देखकर आपको खूब हैरानी भी होती है । लखनऊ में कैब ड्राइवर की पिटाई करने वाली प्रियदर्शिनी के बाद एक अन्य महिला का वीडियो वायरल हो रहा है , जो ऑटो ड्राइवर के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही है ।

 यह वीडियो लखनऊ के टेढ़ी पुलिया चौराहे का है । वीडियो में  एक टेंपो ड्राइवर वहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी से दो युवकों की शिकायत कर रहा है । उनके बीच टेंपो के किराए को लेकर विवाद हो रहा था । तभी साड़ी पहने हुए एक महिला  अचानक वहां पहुंच जाती है । महिला ने किराए के लिए हुए विवाद के बाद ऑटो ड्राइवर को थप्पड़ और चप्पल से मारना शुरू कर दिया ।  टेढ़ी पुलिया चौराहे पर दो युवक और उनके साथ एक महिला की ऑटो से उतरने के बाद टेंपो चालक से बहस हो गई ।

ड्राइवर ने आरोप लगाया कि जब मैंने पूरा किराया मांगा तो महिला सहित दो पुरुष झगड़ा करने लगे । इस दौरान महिला ने पहले थप्पड़ मारा और चप्पल निकालकर ऑटो चालक की पिटाई कर दी । इस दौरान ऑटो चालक, वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड से मदद मांगता रहा । काफी देर बाद सिपाही ने किसी तरह चालक को बचाया । चप्पल से ऑटो ड्राइवर को मारती महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया और लोग इसकी निंदा भी कर रहे हैं । 

इस मामले में अभी तक किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है । इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । लोग महिला की बदसलूकी को गलत बता रहे हैं ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी