लाइव न्यूज़ :

Viral Video: ‘कैसा सीधा साधा…मैं कैसा भोला भला…’, खइके पान बनारस वाला’ पर थिरके भाजपा विधायक प्रशांत बंब, सोशल मीडिया पर वायरल, लोग करे रहे कमेंट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2024 16:39 IST

Viral Video: कुछ उपयोगकर्ता विधायक के डांस की प्रशंसा कर रहे हैं, तो कुछ ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि जब मराठवाड़ा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में किसान फसलों की बर्बादी की समस्या से जूझ रहे हैं, तब वे डांस करने में व्यस्त हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दूसरी बार गंगापुर सीट जीती थी।डांस का यह वीडियो बृहस्पतिवार की रात को आयोजित एक कार्यक्रम का है। हर साल मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए एक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

छत्रपति संभाजीनगरः महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले की गंगापुर सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक प्रशांत बंब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अभिनेता अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय गाने ‘खइके पान बनारस वाला’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ उपयोगकर्ता विधायक के डांस की प्रशंसा कर रहे हैं, तो कुछ ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि जब मराठवाड़ा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में किसान फसलों की बर्बादी की समस्या से जूझ रहे हैं, तब वे डांस करने में व्यस्त हैं। बंब ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दूसरी बार गंगापुर सीट जीती थी।

उनके डांस का यह वीडियो बृहस्पतिवार की रात को आयोजित एक कार्यक्रम का है। बंब ने कहा, “हर साल मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए एक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस साल प्रसिद्ध पर्यटन स्थल म्हैसमाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मैंने ‘खइके पान बनारस वाला’ गाने पर डांस किया। इससे पहले, मैंने लावणी गीत भी गाया, जो महाराष्ट्र की संस्कृति का हिस्सा है। मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता।” 

टॅग्स :महाराष्ट्रBJPसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा