लाइव न्यूज़ :

Viral Video: फ्लाइट में हुआ जूतम पैजार, दिल्ली-गोवा फ्लाइट में देरी को लेकर इंडिगो यात्री ने किया पायलट पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 15, 2024 11:07 IST

दिल्ली में इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विमान में सवार एक यात्री ने गुस्से के कारण पायलट पर हमला कर दिया क्योंकि वो विमान उड़ान में हो रही देरी की घोषणा कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में मची अफरा-तफरी, यात्री ने किया पायलट पर हमलापायलट उस समय हमले का शिकार हुआ, जब वो विमान उड़ान में हो रही देरी की घोषणा कर रहा थायात्री द्वारा पायलट पर किये गये हमले की वारदात दिल्ली से गोवा जाने वाली फ्लाइट में हुई

नई दिल्ली: दिल्ली में घने कोहरे और ठंड की वजह से देरी से चल रही या रद्द हो रही उड़ानों के कारण सफर करने वाले यात्रियों में को खासी परेशानी हो रही है। इस बीच एक परेशान करने वाली घटना इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में बीते रविवार को उस समय दर्ज की गई, जब विमान में सवार एक यात्री ने तनाव और गुस्से के कारण पायलट पर उस वक्त हमला कर दिया, जब वह विमान के उड़ान में हो रही देरी की घोषणा कर रहा था।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार दिल्ली से गोवा की फ्लाइट में हुई घटना का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें पीले रंग की हुडी में एक गुस्साया यात्री पायलट की ओर दौड़ता और उसे कथिततौर पर थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है।

वहीं घटना के समय मौके पर मौजूद एयर होस्टेस ने यात्री को पायलट से दूर रखने की कोशिश की। वीडियो में सुना जा सकता है कि हमला करने वाला यात्री पायलट से कह रहा है, "नहीं चलाना तो मत चला, बोल दे"। यात्री के इस रूखे व्यवहार पर विमान में मौजूद एक फ्लाइट अटेंडेंट ने कहा, “सर आप ऐसा नहीं कर सकते।”

उसके बाद यात्रा में हो रही देरी से परेशान, हैरान और उत्तेजित यात्री पायलट पर हमला कर देता है। वहीं वीडियो के अंत में नीली हुडी पहने हमला करने वाले यात्री को एक सहयात्री द्वारा शांत कराने की कोशिश करते हुए भी देखा जा सकता है।

इस संबंध में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के डीसीपी की ओर से बताया गया है कि यात्री के खिलाफ इंडिगो एयरलाइंस द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद हिरासत में लिया गया है। डीसीपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मालूम हो कि यह घटना घने कोहरे के कारण खराब मौसम के कारण उत्तर और मध्य भारत में उड़ान संचालन में बड़े पैमाने पर व्यवधान के बीच हुई है। बीते रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में घना कोहरा करीब 11 घंटे तक छाया रहा, जिसके कारण हजारों हवाई यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

टॅग्स :इंडिगोIndigo Airlinesदिल्लीहवाई जहाज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो