लाइव न्यूज़ :

Viral Video: कार के स्क्रैप पार्ट्स से एक शख्स ने किया जीप का आविष्कार, फिदा हुए आनंद महिन्द्रा तो दे दी इतनी महंगी गिफ्ट

By आजाद खान | Updated: December 23, 2021 14:33 IST

आनंद महिंद्रा इस आविष्कार से इतना प्रभावित हुए है कि इसे महिंद्रा रिसर्च वैली में भी प्रदर्शित करने की बात कही है

Open in App
ठळक मुद्देमहिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा एक शख्स के आविष्कार से प्रभावित होकर उसे गिफ्ट देने की बात कही है। आनंद महिंद्रा ने शख्स को गिफ्ट के रुप में एक बोलेरो देने की पेशकश की है।इस आविष्कार की खास बात यह है कि इसे पुराने और फेंके गए कार के पार्टस से बनाया गया है।

जरा हटके: भारत एख प्रतिभा से भरा देश है और आए दिन यहां के लोग कुछ न कुछ नया इनोवेशन कर आम लोगों के साथ बड़े लोगों को भी चौंका देते हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के देवराष्ट्र गांव के दत्तात्रेय नामक एक व्यक्ति का है जिसने एक ऐसा आविष्कार किया जिसे देख महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने उसे एक बोलेरो गिफ्ट करने की बात कह दी। जी हां, दत्तात्रेय लोहार के इस इनोवेशन से आनंद महिंद्रा ने खुश होकर उसे यह भेट देने की बात कही है। बता दें कि आनंद महिंद्रा ने दत्तात्रेय का वीडियो अपने सोशल हैंडेल से शेयर करते हुए उसकी खूब तारीफा की और इस गिफ्ट की जानकारी दी। आनंद महिंद्रा पहले भी अपने इसी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इससे पहले और भी लोगों के साहस और इनोवेशन को इसी तरह से सराहा है और उन्हें ईनाम भी दिया है।

क्या है दत्तात्रेय लोहार का यह आविष्कार

वायरल इस वीडियो के मुताबिक, दत्तात्रेय लोहार ने स्क्रैप चीजों का इस्तेमाल कर एक छोटा 4-व्हीलर बनाया है जिसको वे यात्रियों को ले जाने और लाने के लिए भी प्रयोग करते हैं। इस 4-व्हीलर की खास बात यह है कि दत्तात्रेय ने इसे बनाने के लिए पुराने और फेंक दिए गए कार के पार्ट्स को इस्तेमाल किया है जिसने इस आविष्कार को अपने आप में खास बना दिया है। वीडियो में यह पाया गया है कि यह 4-व्हीलर मशहूर जीप के डिजाइन से प्रभावित है। आपको बता दें कि ये वहीं जीप है जिससे प्रेरित होकर महिंद्रा को अपनी थार एसयूवी को बनाया है। यह एक छोटी कार है और इसकी कार्यक्षमता भी काफी कम है। दत्तात्रेय के अनुसार, इस 4-व्हीलर को बनाने में उसने 60,000 रुपये का खर्च किए हैं। उसने यह भी बताया कि यह 4-व्हीलर किक-स्टार्ट के जरिए चालू होता है। 

वीडियो देख क्या कहा आनंद महिंद्रा ने 

आनंद महिंद्रा ने दत्तात्रेय के इस 45 सेकंड के वीडियो को देख कर इससे काफी प्रभावित हुए और ट्वीट करते हुए कहा, "यह स्पष्ट रूप से किसी भी नियम से मेल नहीं खाता है, लेकिन मैं अपने लोगों की सरलता और 'कम में ज्यादा' क्षमताओं की तारीफ करना कभी बंद नहीं करूंगा। और गतिशीलता के लिए उनके जुनून और वाहन के फ्रंट ग्रिल का जिक्र तो क्या ही करूं।" इस पर उन्होंने आगे कहा कि यह 4-व्हीलर वाहन नियमों को पालन नहीं करता है इसलिए रास्ते पर चलने से इसे अधिकारी रोक सकते हैं। उन्होंने दत्तात्रेय के इस आविष्कार को महिंद्रा रिसर्च वैली में भी प्रदर्शित करने की बात कही है। 

टॅग्स :आनंद महिंद्रावायरल वीडियोमहाराष्ट्रजीप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?