लाइव न्यूज़ :

Viral Video: पटना एयरपोर्ट पर सांप और नेवलों के बीच हुई भयंकर लड़ाई, कोबरा को घेर कर किया हमला, सामने आया वीडियो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 12, 2024 16:46 IST

Snake vs Mongoose- हाल ही में बिहार के पटना एयरपोर्ट पर एक सांप और तीन नेवलों के बीच भीषण लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनेवले और साँप सदियों से प्राकृतिक दुश्मन रहे हैंसांप और नेवले की लड़ाई को दुनिया की सबसे भयंकर लड़ाईयों में से एक माना जाता हैपटना एयरपोर्ट पर सांप और नेवलों के बीच हुई भयंकर लड़ाई

Viral Video: सांप और नेवले की लड़ाई को दुनिया की सबसे भयंकर लड़ाईयों में से एक माना जाता है। इनकी दुश्मनी की भी मिसाल दी जाती है। कहा जाता है कि अगर सांप और नेवला एक दूसरे के सामने आ गए तो फिर कोई एक ही बचेगा। सांप और नेवले की लड़ाई देखने के लिए भी लोग बहुज उत्सुक रहते हैं। ये सारी बातें इसलिए हो रही हैं क्योंकि हाल ही में बिहार के पटना एयरपोर्ट पर  एक सांप और तीन नेवलों के बीच भीषण लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर एक कोबरा सांप को देखते ही तीन नेवले उस पर झपट गए। साझा किए गए इस वीडियो की प्रामाणिकता की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि ये घटना पटना एयरपोर्ट ते रनवे पर ही हुई।

वीडियो में तीन नेवले रनवे पर खाली जगह पर एक सांप के करीब जाते और उस पर हमला करते नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में दिखाई देता है कि केवल एक नेवले और सांप के बीच लड़ाई हो रही है। लेकिन बाद में दो और नेवले वहां पहुंच जाते हैं और सांप पर वार करने लगते हैं। लड़ाई के बाद क्या होता है, यह वीडियो में नहीं दिखाया गया है।

Snake vs Mongoose

बता दें कि साँप और नेवले के बीच टकराव सिर्फ़ एक आकस्मिक मुठभेड़ नहीं है। नेवले और साँप सदियों से प्राकृतिक दुश्मन रहे हैं। साँप नेवले और उनके बच्चों का शिकार करते हैं, जबकि नेवले साँपों का शिकार करने और उन्हें खाने के लिए जाने जाते हैं। ये दोनों प्रजातियों के जीव आदिकाल से ही लड़ते आ रहे हैं। इनके  जंगल में भयंकर लड़ाई की वीडियो तो आती रहती हैं लेकिन शायद पहली बार एयरपोर्ट जैसे सार्जनिक जगह पर सांप और नेवले को लड़ते देखा गया है।

टॅग्स :वायरल वीडियोबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'